कालिम्पोंग में धूमधाम से मनाया गया मंगर जाति का पारंपरिक पर्व बाराहीमीजोंग
मंगर विकास बोर्ड द्वारा मंगर जाति के पारंपरिक पर्व बाराहीमीजोंग का स्थानीय विज्ञान केंद्र में आयोजन किया गया। पुजारी वापा खड्काबहादुर मंगर द्वारा पारंपरिक रूप से पूजा की गई।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Fri, 28 Dec 2018 11:10 AM (IST)Updated: Fri, 28 Dec 2018 11:10 AM (IST)
कालिम्पोंग [संवादसूत्र]। मंगर विकास बोर्ड द्वारा मंगर जाति के पारंपरिक पर्व बाराहीमीजोंग का स्थानीय विज्ञान केंद्र में आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंगर जाति के पुजारी वापा खड्काबहादुर मंगर द्वारा पारंपरिक रूप से पूजा अर्चना की गई।
अपने ईष्टदेव, कुलदेव, जंगल के देवता, शिकारी एवं मंगर राजा सिंतुपति सेन की पूजा करने के बाद शुरू हुए कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए मंगर जाति के लोगों की व्यापक रूप से उपस्थिति थी। कार्यक्रम में मंगर बोर्ड के अध्यक्ष नवीन थापा मंगर, दोनों उपाध्यक्ष दिवस थापा मंगर, हेमन थापा मंगर, कोषाध्यक्ष तुषार थापा मंगर के साथ नव मंगर एसोसिएशन के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक झांकी की प्रदर्शनी साथ ही अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मंगर विकास बोर्ड के अध्यक्ष नवीन थापा मंगर ने इस उत्सव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आज कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में लेपचा विकास बोर्ड के अध्यक्ष एल इस तामसांग उपस्थित थे। कार्यक्रम में विभिन्न विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष उपस्थित थे। कार्यक्रम में मंगर भाषा के पुस्तिका मंगर वर्णमाला का विमोचन किया गया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें