सिलीगुड़ी शहर के मुख्य मार्गों पर बंद हो सकता है टोटो का संचालन ः गौतम देव
सिलीगुड़ी शहर में आए दिन जाम की समस्या से निजात के लिए मुख्य मार्गो पर टोटो का परिचालन बंद किया जा सकता है। ऐसा संकेत राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव ने किया।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Sun, 02 Dec 2018 11:24 AM (IST)Updated: Sun, 02 Dec 2018 11:24 AM (IST)
सिलीगुड़ी [जागरण संवाददाता]। सिलीगुड़ी शहर के मुख्य मार्गों पर टोटो का संचालन बंह हो सकता है। इसके संकेत राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव ने दिए है। इसका प्रमुख कारण इनके कारण शहर में उत्पन्न हो रही जाम की समस्या है।
शनिवार की देर शाम स्थानीय कंचनजंघा स्टेडियम मेला ग्राउंड में आयोजित उत्तर बंगाल पुस्तक मेला में आयोजित फोन इन कार्यक्रम में शहरवासियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के जवाब में उन्होंने कहा कि शहर के मुख्य मुख्य रास्तों पर टोटो का परिचालन बहुत जल्द बंद किया जाएगा। इसके अलावा प्रदूषण की समस्या से निजात दिलाने के लिए शहर में सीएनजीयुक्त ऑटो चलाने का योजना तैयार की जा रही है। हालांकि सीएनजी ऑटो कब तक चलेगा, इसके बारे में उन्होंने कुछ स्पष्ट रूप से नहीं बताया।
बता दें कि सिलीगुड़ी व आसपास के इलाकों में टोटो की बढ़ती संख्या की वजह से ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। इससे लोगों को प्रत्येक दिन दो चार होना पड़ रहा है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें