तांडव मचाने वाला तेंदुआ पकड़ाया
-चाय बागान के श्रमिकों ने ली राहत की सांस -इलाज के बाद बंगाल सफारी पार्क को सौंपने की तै
-चाय बागान के श्रमिकों ने ली राहत की सांस
-इलाज के बाद बंगाल सफारी पार्क को सौंपने की तैयारी
बागडोगरा:बागडोगरा के निकट न्यू चामटा चाय बागान में ताडव मचाने वाले तेंदुए को आखिरकार पकड़ लिया गया। पिछले कई दिनों से इस तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की जा रही थी। चाय बागान के विभिन्न इलाकों में वन विभाग ने पिंजरा लगा कर रखा था। आखिरकार शुक्रवार शाम को तेंदुआ एक पिंजरे में फंस गया। उसके बाद चाय बागान के श्रमिकों ने राहत की सास ली है। चाय बागान श्रमिकों का कहना है कि काफी दिनों से तेंदुआ चाय बागान में मुर्गी, हंस, सूअर और बकरियों को अपना शिकार बना रहा था। तेंदुए से लोग काफी डरे हुए थे। इसकी जानकारी वन विभाग के सुकना स्थित वन्य प्राणी विभाग को दी गई। उसके बाद ही वन विभाग द्वारा तेंदुए को पकड़ने की तैयारी शुरू की गई। विभिन्न स्थान पर पिंजरे लगाए गए। आज तीन नंबर सेक्शन में लगे एक पिंजरे में तेंदुआ फंस गया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची एवं तेंदुए को पकड़ कर अपने साथ ले आई। अभी तेंदुए को सुकना में ही रखा गया है। वन विभाग का कहना है कि तेंदुए की चिकित्सा की जाएगी। उसके बाद बंगाल सफारी पार्क प्रबंधन के हवाले कर दिया जाएगा।