उत्तर बंगाल में एक तस्कर गिरोह का हुआ भंडाफोड़, 15 तक्षक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
15 तक्षक के साथ उत्तर बंगाल वन विभाग की स्पेशल टास्क फोर्स के 3 आरोपी तस्कर को गिरफ्तार किया है।
By Preeti jhaEdited By: Published: Mon, 16 Sep 2019 01:46 PM (IST)Updated: Mon, 16 Sep 2019 01:46 PM (IST)
सिलीगुड़ी, जेएनएन। उत्तर बंगाल में एक तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। 15 तक्षक के साथ उत्तर बंगाल वन विभाग की स्पेशल टास्क फोर्स के 3 आरोपी तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में फागू खारिया 34, सूरज खारिया 22 और अर्जुन खारिया 24 शामिल है। सभी आरोपी अलीपुरद्वार जिले के जयगांव थाना अंतर्गत दलसिंह पाड़ा इलाके का निवासी बताया गया है। बरामद 15 तक्षकों की कीमत 12 से 15 लाख रुपया आंका गया है।
गुप्त जानकारी के आधार पर स्पेशल टास्क फोर्स ने अलीपुरद्वार जिले के भारत भूटान सीमांत जयगांव इलाके से गिरफ्तार किया है। बरामद तक्षकों को नेपाल के रास्ते चीन भेजने की योजना थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें