तेरापंथ किशोर मंडल का गठन
जागरण संवाददातासिलीगुड़ी परम पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री महाश्रमण जी की बिदुषी सुशिष्या साध्वी श्री डा
जागरण संवाददाता,सिलीगुड़ी: परम पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री महाश्रमण जी की बिदुषी सुशिष्या साध्वी श्री डॉ.पीयुषप्रभा जी के मंगल आशीर्वाद तेरापंथ युवक परिषद सिलीगुड़ी द्वारा अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के स्थापना दिवस पर तेरापंथ किशोर मंडल का गठन हुआ। इसके साथ ही शपथ ग्रहण जैन संस्कार विधि से स्थानीय जैन संस्कारक नरेंद्र सिंघी एवं अजय बरमेचा द्वारा करवाया गया। भिक्षु भजन मंडल के मंगलाचरण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। तेरापंथ युवक परिषद् के अध्यक्ष संजय छाजेड़ ने सर्वप्रथम धर्म संघ के दो श्रावक जयचंद लाल छाजेड़ एवं अभातेयूप के पूर्व अध्यक्ष दीपचंद नाहर के आकस्मिक निधन की जानकारी उपस्थित सभा मे दी। उनकी आत्मा की शाति के लिए एक मिनट का ध्यान किया गया।
इस कार्यक्रम में जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा के उपाध्यक्ष मदन संचेती, तेरापंथ महिला मंडल की मंत्री संगीता घोषाल,अणुव्रत समिति के अध्यक्ष तोलाराम सेठिया, निवर्तमान अध्यक्ष दीपक बोथरा, महासभा के सदस्य किशन आचलीया , चेयरमैन संजय नाहटा एवं तेरापंथ किशोर मंडल प्रभारी विकास गोलछा, तेयुप सलाहकार समिति से कमल किशोर पुगलिया, नरेंद्र सिंही,मदन संचेती,सुरेन्द्र सेठिया, सुरेन्द्र घोड़ावत, राकेश जी बरड़ीया,राजेन्द्र जी मालू , मनीषा सुराणा एवं सिलीगुड़ी मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष करण सिंह जैन एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित हुए।