Move to Jagran APP

जोरथाग में शिक्षक सम्मान कार्यक्त्रम आयोजित

राज्य के 294 अवकाशप्राप्त प्राप्त व राष्ट्रीय एवं राज्य पुरस्कार से पुरस्कृत शिक्षक सम्मानित संसू.गं

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Dec 2021 08:14 PM (IST)Updated: Sun, 05 Dec 2021 08:14 PM (IST)
जोरथाग में शिक्षक सम्मान कार्यक्त्रम आयोजित
जोरथाग में शिक्षक सम्मान कार्यक्त्रम आयोजित

राज्य के 294 अवकाशप्राप्त प्राप्त व राष्ट्रीय एवं राज्य पुरस्कार से पुरस्कृत शिक्षक सम्मानित

loksabha election banner

संसू.गंगटोक: सिक्किम शिक्षक संगठन द्वारा दक्षिण सिक्किम के जोरथाग सार्वजनिक खेल मैदान में शिक्षक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामाग (पीएस गोले) मुख्य अतिथि थे। राज्य में पहली बार आयोजित शिक्षक सम्मान कार्यक्त्रम के अवसर पर अवकाशप्राप्त 294 शिक्षक, राष्ट्रीय व राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों का अभिनंदन किया गया। शिक्षकों को मुख्य अतिथि, राज्य कैबिनेट मंत्री और विधायकों के हाथों खदा पहना कर प्रशसा पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्त्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव लगायत अन्य को सम्मानित किया गया। कार्यक्त्रम के शुरुआत में सिक्किम शिक्षक संगठन के सचिव आशीष थापा ने संगठन का प्रतिवेदन प्रस्तुत की। इस अवसर पर संगठन का वार्षिक पत्रिका 'गुरु दर्पण' विमोचन किया गया। अपने संबोधन में शिक्षा विभाग के विशेष सचिव भीम ठटाल ने सामुदायिक परिचालन विषय पर चर्चा रखा। इसके साथही विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव जीपी उपाध्याय ने कहा कि सम्मान कार्यक्त्रमप्रत्येक साल आयोजित किया जाएगा।  (बक्स में)राज्य सरकार और ए.एल.एल.ई.एनकरिअर इंस्टिट्यूट कोटा बीच व्यवसायिक ऊच्च शिक्षा कोचिंग क्लास के लिए समजदारी हस्ताक्षर सिक्किम सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव जीपी उपाध्याय ने कहा कि राज्य सरकार ने स्थानीय ड्रप आउट विद्यार्थियों को व्यवसायिक ऊच्च शिक्षा के लिए राज्य बाहर जाने कीबाध्यता से मुक्ति दिलाई है। इसके लिए राज्य शिक्षा विभाग और राजस्थान कोटा स्थितए.एल.एल.ई.एन करिअर इंस्टीट्यूट के साथ सह कार्य किया गया है। उन्होंने बताया किइसके तहत राज्य में व्यावसायिक उच्च शिक्षा की कोचिंग क्लास शुरू किया जाएगा। उन्होंनेकहा है कि इस परियोजना के लिए राज्य शिक्षा विभाग और ए.एल.एल.ई.एन करियरइंस्टीट्यूट बी समझदारी हस्ताक्षर किया गया है। इस परियोजना के लिए कुल खर्च एककरोड़ रुपये है। इसका 50 प्रतिशत सीएसआर से राज्य सरकार भुगतान करेगी और अन्य 50प्रतिशत इंस्टीट्यूट को करना होगा। उन्होंने जानकारी दी है कि कोचिंग क्लास दक्षिण सिक्किम के चिसोपानी स्थित सीसीसीटी अभियात्रिकी कॉलेज में शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इंस्टीट्यूट शुरू करने के बाद सिक्किम परिसर के राज्यों के विद्यार्थियों को फायदा होगा और जोरथाग एक शैक्षिक केंद्र के रूप में विकसितहोगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.