कोरोना के चलते ताजिया बनाने के ऑर्डर रद्द
50 हजार कम से कम लागत 05 लाख तक के मिलते थे ऑर्डर जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी कोरोना
50
हजार कम से कम लागत
05
लाख तक के मिलते थे ऑर्डर
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : कोरोना महामारी के मद्देनजर इस बार मुहर्रम सीधे-सादे रूप में मनाया जाएगा। ऐसे में जगह-जगह ताजिया बनाने का ऑर्डर रद्द कर दिया गया है। शहर के अशरफ नगर के रहने वाले ताजिया कारीगर हैदर अली ने बताया कि उनके पास एक साल पूर्व से ही चार-पाच ताजिया बनाने का ऑर्डर था जो कि वर्तमान कोरोना महामारी की परिस्थिति में रद्द कर गया है। इसके मद्देनजर उनके साथ ही उनके और भी दर्जन भर सहायक कारीगर बेरोजगारी झेलने को मजबूर हैं।
उन्होंने बताया कि प्रति ताजिया 50 हजार से पांच लाख रुपए तक का ऑर्डर होता है जो कि इस बार नहीं हो पा रहा है। हर साल वह कम से कम 10 ताजिया बनाते थे और इसके द्वारा लगभग दर्जन भर कारीगरों के परिवार का खर्चा निकलता था जो कि इस बार संभव नहीं हो पाएगा। उल्लेखनीय है कि इस बार प्रशासन ने भी मुस्लिम धर्मावलंबियों से भीड़ भाड़ न कर सीधे सादे रूप में मुहर्रम मनाने की अपील की है। इसके मद्देनजर जगह-जगह ताजिया बनाने का काम रद्द कर दिया गया है। इस बार मुहर्रम कमेटियों की ओर से कहीं भी कोई जुलूस नहीं निकाला जाएगा। हर कोई अपने-अपने इलाके में सीधे सादे रूप में ही मुहर्रम मनाएंगे।