Move to Jagran APP

प्रदेश अध्यक्ष के काफिले पर हमले के विरोध में सड़क जाम-प्रदर्शन

-भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने पुलिस पर लगाया बदसलूकी करने का आरोप -पेट में चा

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 11:30 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 11:30 PM (IST)
प्रदेश अध्यक्ष के काफिले पर हमले के विरोध में सड़क जाम-प्रदर्शन
प्रदेश अध्यक्ष के काफिले पर हमले के विरोध में सड़क जाम-प्रदर्शन

-भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने पुलिस पर लगाया बदसलूकी करने का आरोप

loksabha election banner

-पेट में चोट लगने पर भाजपा महिला नेता माधवी मुखर्जी व सुतापा सरकार अस्पताल में भर्ती

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत कांची में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर हुए हमले के विरोध में दूसरे दिन मंगलवार को भाजपा सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला कमेटी की ओर से रैली निकाल कर सड़क जामकर प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच तीखी नोंक-झोंक व धक्कामुक्की भी की गई। इस दौरान भाजपा ने पुलिस पर महिला कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी से पेश आने और थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष माधवी मुखर्जी व उपाध्यक्ष सुतापा सरकार घायल हो गई हैं, जिन्हें इलाज के लिए सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

काफिले पर हुए हमले के विरोध में भाजपा की ओर से दोपहर एक बजे वेनस मोड़ स्थित जिला भाजपा कार्यालय से भाजपा, सिलीगुड़ी जिला कमेटी के अध्यक्ष अभिजीत रॉय चौधरी के नेतृत्व में एक रैली निकाली गई। रैली के बाद कार्यकर्ताओं द्वारा वेनस मोड़ पर पथावरोध कर दिया गया। इस दौरान सिलीगुड़ी के एसीपी अचिंत्य गुप्ता सिलीगुड़ी थाने के आइसी देवाशीष बोस के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मौजूद पुलिस कर्मियों ने पथावरोध कर रहे कार्यकर्ताओं को जब जबरन हटाना चाहा तो कार्यकर्ता भड़क गए। भाजपा सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला कमेटी के अध्यक्ष अभिजीत रॉय चौधरी ने कहा कि प्रदेश हमले के विरोध शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया जा रहा था। पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के कहने पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी व धक्का-मुक्की की। इतना ही नहीं महिला कार्यकर्ताओं के साथ महिला पुलिस की जगह पुरुष पुलिस वालों ने धक्का मुक्की की। जिससे भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष माधवी मुखर्जी के पेट में चोट लग गई। पुलिस द्वारा किए धक्का-मुक्की में भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सुतापा सरकार को भी चोटें आई है। इन दोनों को सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तृणमूल कांग्रेस पूरे राज्य में अराजकता का माहौल कायम किए हुए है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के काफिले पर हमला किया गया है, वह काफी निंदनीय है। इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर भाजपा सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला कमेटी के सचिव कन्हैया पाठक, प्रवक्ता अविनाश सिंह, महिला नेता सबिता अग्रवाल समेत अन्य लोग उपस्थित थे। भाजपा द्वारा अन्य जगहों पर प्रदर्शन किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.