चोरी हुई अजीब सी गहना गया न पैसा, दारोगा जी चोरी हो गई
सिलीगु़ड़ी के हाथियागांडा इलाके में सोमवार की रात अजीब चोरी हुई। चोर सीधे किचन में घुसे। वहां रखे मांस-भात को खाया और गैस सिलेंडर लेकर चले गए। घर के अन्य सामान को छुआ तक नहीं। ।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Tue, 09 Oct 2018 01:34 PM (IST)Updated: Tue, 09 Oct 2018 02:36 PM (IST)
-हाथियाडांगा में मांस-भात चट किया और जूठे बर्तन छोड़ गैस सिलेंडर ले उड़े चोर
सिलीगुड़ी [जागरण संवाददाता]। सिलीगुड़ी शहर के निकट हाथियाडांगा के एक घर में चोरी का बड़ा अजीब-ओ-गरीब मामला सामने आया है। इससे घर व आसपास वाले लोग हंसें कि रोएं वाली स्थिति में हैं। चोर घर में घुसे व सीधे किचन में गए। वहां रखे मांस-भात को भर पेट खाया और दो गैस सिलेंडर लेकर चले गए। इसके अलावा उन्होंने घर के किसी भी सामान को हाथ तक नहीं लगाया।
मामला यह है कि इलाके की दीपिका मजूमदार के घर सोमवार को महालया के उपलक्ष्य में विशेष भोजन के रूप में मांस-भात बना था। रात में सबके खा-पी लेने के बाद कुछ बचा रह गया था। उसे ढक कर किचन में रख सभी सो गए। सुबह उठे तो किचन का हाल ही अजब था। जूठे बर्तन पड़े थे और दोनों गैस सिलेंडर गायब। दीपिका का संदेह है कि आसपास के ही किसी ने इस चोरी को अंजाम दिया है। इसे लेकर स्थानीय आशीघर पुलिस आउटपोस्ट में शिकायत की गई है। इधर पास-पड़ोस के लोग जहां इस घटना पर संवेदना जता रहे हैं, वहीं अपनी हंसी भी नहीं रोक पा रहे है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें