बिरसा मुंडा जयंती पर सरकारी छुंट्टी की मांग
जासं सिलीगुड़ी आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती पर सरकारी छुंट्टी घोषित करने की
जासं, सिलीगुड़ी : आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती पर सरकारी छुंट्टी घोषित करने की मांग आदिवासी समाज ने केंद्र सरकार से की है। पूरे देश के साथ सिलीगुड़ी में भी बिरसा मुंडा की 144वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शहर से सटे बागडोगरा के पुटीमारी इलाके में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दार्जिलिंग जिला तृणमूल अध्यक्ष सह सिलीगुड़ी नगर निगम के विरोधी दल नेता रंजन सरकार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का आगाज किया गया। उपस्थित मदन भंट्टाचार्य, सिलीगुड़ी महकमा परिषद की सदस्य शर्मिष्टा चंद्र राय, आनंद घोष, अजय दास व अन्य अतिथि व इलाकाई लोगों ने माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित कर बिरसा मुंडा को याद किया। कार्यक्रम संयोजक मंडली की ओर से राजीव दास ने केंद्र सरकार से बिरसा मुंडा जयंती पर राष्ट्रीय छुंट्टी देने की मांग की।