शिक्षा, स्वच्छता व सुशासन के मामले में सिक्किम को एक और पुरस्कार
विकास के पथ पर अग्रसर सिक्किम को एक और पुरस्कार मिला। नई दिल्ली के ताज होटल में एक समारोह में उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने शिक्षा, स्वच्छता व सुशासन के लिए पुरस्कृत किया।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Sun, 25 Nov 2018 10:34 AM (IST)Updated: Sun, 25 Nov 2018 10:34 AM (IST)
गंगटोक [जागरण संवाददाता]। सिक्किम के सुशासन को सम्मान की कड़ी में एक और पुरस्कार जुड़ गया। नई दिल्ली के होटल ताज में आयोजित स्टेट ऑफ द स्टेट्स कांक्लेव वार्षिक समारोह में सिक्किम को छोटे राज्यों के वर्ग में शिक्षा, स्वच्छता व सुशासन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से नई दिल्ली स्थित सिक्किम हाउस के रेजीडेंट कमिश्नर अश्विनी कुमार चांद ने राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में पुरस्कार ग्रहण किया।
इस अवसर पर उपराष्ट्रपति नायडू ने कहा कि सिक्किम ने जैविक खेती के क्षेत्रों में काफी प्रशंसनीय कार्य किया है। इसी तरह उन्होंने हाल ही में जर्मनी में राष्ट्र संघ के फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन फ्यूटर गोल्ड अवॉर्ड द्वारा सम्मानित होने के लिए भी बधाई दी।
उन्होंने सिक्किम में दीर्घ कालीन विकास योजनाओं को सही ढंग से क्रियान्वित होने तथा इसके परिणाम व्यावहारिक रुप में भी जमीनी स्तर पर देखने की बात कहकर राज्य की प्रशंसा की। इसके अलावा सिक्किम में समावेशी विकास के कारण भी खुशहाल होने तथा इसके लिए अच्छे शिक्षा, स्वच्छता एवं सुशासन के कारण संभव होने का विचार रखा।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें