Move to Jagran APP

सिक्किम की खबरें एक नजर में: मुंबई में भी रिलीज होगी फिल्‍म फटीचर, सीएम गोलेे से मिले मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी

रानीपुल से गंगटोक जानेवालेे मार्ग में परिवर्तन पर्यटन विभाग द्वारा भारतीय सेना एसएसबी आइटीबीपी सिक्कित पुलिस सहित कई हस्तियों को सम्‍मानित किया गया। इसके अलावा नेपाली भाषा में निर्मित फिल्‍म फटिचर की टीम से बातचीत सहित यहां पढ़ें सिक्किम के दिनभर की महत्‍वपूर्ण खबरें।

By JagranEdited By: Sumita JaiswalPublished: Wed, 28 Sep 2022 12:49 PM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2022 12:49 PM (IST)
सिक्किम की खबरें एक नजर में: मुंबई में भी रिलीज होगी फिल्‍म फटीचर, सीएम गोलेे से मिले मशहूर  फुटबॉल खिलाड़ी
फिल्‍म फटिचर की टीम मीडिया से बातचीत करते हुए व सीएम गोले से मुलाकाातकरने पहुंचे फुटबॉल प्‍लेयर्स। जागरण फोटो।

गंगटोक, जागरण टीम। पहाड़ में निर्मित फिल्म ‘फटिचर’ सिक्किम से लेकर मुंबई तक के थिएटर में  रिलिज की जाएगी। नेपाली कथानाक चलचित्र ‘फटिचर’ आगामी सात अक्टूबर को देश के विभिन्न सिनेमा घरों में रिलीज हो रही है। फिल्म निर्माता टोली ने बताया कि माबो हांग चेमजोंग द्वारा निर्देशित यह चलचित्र नेपाली सिनेमा जगत के लिए नयी परिकल्पना के साथ तैयार किया गया है। विशेष भारतीय नेपाली भाषी गोर्खा समुदाय को आधार बनाकर निर्मित इस चलचित्र में कालेबुंग, दार्जीलिंग तथा सिक्किम के स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान किया गया है। करीब दो घंटे की यह चलचित्र सिक्किम, दार्जीलिंग लगायत कालेबुंग के पहाड़ी क्षेत्रों में छायांकित है।

loksabha election banner

नेपाली भाषा की फिल्‍म को मिले सहयोग   

चलचित्र विषय में जानकारी देते हुए निर्देशक माबो हांग चेमजोंग ने कहा है कि फिल्म निर्माण करना मुश्किल का काम है। इसके साथ ही फिल्म चलने के लिए सामुदायिक सहयोग की जरूरत होती है। भारतीय सिनेमा में बॉलीवुड, दक्षिण भारतीय चलचित्र, भोजपुरी चलचित्र सामुदायिक सहयोग के कारण आगे है। अगर देश के नेपाली भाषी गोर्खा समुदाय भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में निर्मित चलचित्र को सहयोग करेंगे तो स्थानीय कलाकारों को मंच भी मिलेगा। फटिचर फिल्म प्रोडक्शन हाउस ‘ड्रीम थिएटर सिनेप्लेक्स’ अब साल में एक चलचित्र बनाने की सोच रही है। उन्होंने आगे कहा कि हमें अपनी फिल्म खुद बनाना चाहिए, हमारी कहानी को अन्य कोई फिल्म में नहीं उतारेगा। एक प्रश्न के उत्तर में कलाकार टीका भाई ने कहा कि फटिचर ने नेपाली चलचित्र के कई सारे परंपराओं को तोड़ने का प्रयास किया है। 

फिल्‍म सिटी की कमी खटकी 

निर्देशक चेमजोंग ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण चलचित्र निर्माण में बहुत कष्ट सहना पड़ा। अपने अनुभव साझा करते हुए फिल्म निर्माता सुस्मा राई (चेमजोंग) बताती हैं कि फिल्म निर्माण के लिए फिल्म सिटी जैसी सुविधाओं की आवश्यकता बोध हुई। इसके लिए अब ड्रीम थिएटर सिनेप्लेक्स के माध्यम से काम किया जाएगा। इसमें सिक्किम, दार्जीलिंग, कालेबुंग, लगायत विभिन्न स्थान के इच्छुक कलाकारों को  संगठित कर नेपाली भाषा में चलचित्र निर्माण का काम किया जाएगा।

मुख्यमंत्री से मिले राज्य के प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी

सिक्किम के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ियों ने राज्य के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के सरकारी आवास मिनतोकगां में हुई इस मुलाकात में खिलाड़ी विकास जैरु, निर्मल छेत्री, रबिन गुरुंग, संजु प्रधान और निम छिरिंग लेप्चा शामिल थे। इस सौहार्दपूर्ण मुलाकात में राज्य में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने के लिए विविध नीति, कार्यक्रम आदि विषय पर चर्चा की गई। इसके साथ ही युवाओं को खेल के क्षेत्र में दक्ष बनाने के लिए विमर्श किया गया। खिलाडि़यों ने अपनी अनुभव राज्य के युवाओं को दक्ष बनाने में प्रयोग करने का वचन दिया। मुख्यमंत्री गोले ने कहा कि राज्य सरकार राज्य में खेल की विकास के साथ ही राज्य के प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में तत्पर है । 

रानीपुल की तरफ से गंगटोक जाने वाली सभी वाहनों के रूट में परिवर्तन

गंगटोक की राष्ट्रीय राजमार्ग-10 मरम्मत के लिए ट्रैफिक रूट में परिवर्तन किया गया है। विशेष रूप से गंगटोक और रानीपुल बीच 7 माइल गैस गोदाम के सामने राजमार्ग मरम्मत चल रहा है। मरम्मत के कारण उत्पन्न होने वाली ट्रैफिक समस्या को ध्यान में रखते हुए राजमार्ग से चलने वाले वाहनों केे रूट में परिवर्तन किया गया है। मंगलवार गंगटोक जिला के पुलिस अधीक्षक तेंजिंग लोडेन लेप्चा द्वारा जारी आदेश के मुताबिक सुबह नौ से 11

और शाम को चार से छह बजे तक रुमतेक फाटक (चौक) से गंगटोक की ओर जाना प्रतिबंध लगाया गया है। रानीपुल से गंगटोक जाने वाले वाहनों को रुमतेक फाटक होते हुए अदम पुल, बन झाक्री के रास्ते गंगटोक पहुंचना होगा। इसमें आपातकालीन वाहन, पुलिस, एंबुलेंस और अग्निशमन के वाहनों को छूट दिया गया है। आदेश में उल्लेख किया गया है कि यह मरम्मत कार्य पूर्ण होने तक के लिए प्रतिबंध लगाया गया है। उल्लेख किया जाता है कि मरम्मत किया जा रहा वही स्थान है जहां विगत कुछ महीने पहले लगातार दो बस दुर्घटनाएं हुई थी। 

सेवोक सड़क हादसा पर सिक्किम के मंत्री शेर्पा और अनित थापा बीच बैठक

पश्चिम बंगाल के राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत सेवोक में हुई एसएनटी बस और स्कूटी दुर्घटना से उत्पन्न विवाद को साम्य बनाने के लिए सोमवार एक बैठक आयोजित किया गया। घटना 18 सितंबर 2022 को घटी थी, जिसमें एक व्यक्ति ने जान गंवा दी। स्थानीय आक्रोशित लोगों ने एसएनटी बस को आग के हवाले कर दी थी। उस दिन से उत्पन्न विवाद अब तक शाम्य नहीं हुआ था। इसे लेकर सोमवार सिलीगुड़ी में सिक्किम परिवहन विभाग के मंत्री एमएन शेर्पा के उपस्थिति में संबंधित विभाग के अधिकारी और जीटीए अध्यक्ष अनित थापा और उनकी टोली बीच बैठक सम्पन्न हुवा। जानकारी मिली है कि बैठक में सिक्किम सरकार द्वारा दुर्घटना में मृतक की पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये क्षतिपूर्ति देने का आश्वासन दिया गया है।

 पर्यटन विभाग ने हितधारक, आईटीबीपी, एसएसबी और पुलिस चेकपोस्ट शाखा को सम्मानित किया

‘पर्यटन पर पुनर्विचार’ थीम पर राज्य पर्यटन विभाग ने विश्व पर्यटन दिवस पालन किया। इस अवसर पर राज्य के विभिन्न पर्यटन संगठन. प्याराग्लाइडिंग एसोसिएशन, होटल तथा रेस्टोरेंट एसोसिएशन, माउंटेनियरिंग तथा अन्य साहसिक पर्यटन विकास संगठन, सिक्किम पर्यटन विकास निगम तथा पर्यटन हितधारकों शामिल किया गया। कार्यक्रम में भाजपा विधायक तथा राज्य पर्यटन विभाग के सलाहकार वाई.टी लेप्चा मुख्य अतिथि और एसटीडीसी के अध्यक्ष लुकेंद्र रसाइली विशिष्ट अतिथि थे।

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर विभाग ने व्यक्तिगत तथा सामुदायिक स्तर से पर्यटन विकास तथा प्रवर्द्धन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पर्यटन व्यवसायी, टोर एवं ट्रेकिंग गाइड और पर्यटन संगठन को उत्कृष्ट सेवा पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। इसके साथ ही आपदा के समय राहत तथा बचाव कार्य में सेवा पहुंचाने वाले भारतीय सेना के 17 जी माउंटेन डिवीजन, भारत तिब्बत सीमा पुलिस 48 बटालियन, सशस्त्र सीमा बल 36 बटालियन और सिक्किम पुलिस चेक पोस्ट शाखा को प्रशंसा पत्र के साथ सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि लेप्चा ने समग्र सिक्किम वासियों को पर्यटन विकास के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि लुकेंद्र रसाइली ने कहा कि पर्यटन सिक्किम का प्रमुख व्यवसाय है। कोविड महामारी में इसे व्यापक असर हुआ। पर्यटन की पुनरुत्थान के लिए हितधारकों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में पर्यटन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एल.एम श्रीवास्तव लगायत अन्य लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.