गंगटोक की ओर से आ रही स्कॉर्पियो तीस्ता में गिरी, एक की मौत, तीन की हालत गंभीर
शुक्रवार की सुबह गंगटोक की ओर से सिलीगुड़ी की तरफ आ रही स्कॉर्पियो कालीझोड़ा डैम के पास तीस्ता नदी में गिर गई। इसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई तथा तीन घायल हुए हैं।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Fri, 12 Oct 2018 02:39 PM (IST)Updated: Fri, 12 Oct 2018 08:15 PM (IST)
सिलीगुड़ी [जागरण संवाददाता]। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे गंगटोक की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो कालीझोड़ा डैम के पास अनियंत्रित होकर तीस्ता नदी में गिर गई। इस घटना में कोलकाता निवासी एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। तीन को गंभीर हालत में सिलीगुड़ी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों अचेतावस्था में ही हैं। घायलों में बीएसएनएल के अधिकारी डी मुंडा, बीके धरूवा एवं चालक डीएस राई है। चालक जोरथांग का निवासी है।
सेवक पुलिस आउट पोस्ट पर तैनात उप निरीक्षक सुकुमार राय के अनुसार स्कार्पियो संख्या SK04 P1296 गंगटोक से सिलीगुड़ी की ओर आ रही थी। इसमें कुल चार लोग सवार थे। कालीझोड़ा डैम के पास यह अनियंत्रित होकर तीस्ता नदी में गिर गई। ढाई-तीन सौ फीट नीचे पानी में गिरने के कारण इसमें सवार कोलकाता निवासी गिरीश अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर तीन अन्य घायलों को वाहन से निकाल कर सिलीगुड़ी जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें