माल थाना क्षेत्र में घर के बरामदे से स्कूटी उठा ले गए चोर
जलपाईगुड़ी जिला के माल थाना क्षेत्र के उदलाबाड़ी साउथ पल्ली स्थित एक घर के बरामदे से मंगलवार की रात चोर स्कूटी उठा ले गए। इसकी सूचना भुक्तभोगी ने रात में ही पुलिस को दे दी।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Wed, 26 Dec 2018 10:54 AM (IST)Updated: Wed, 26 Dec 2018 10:54 AM (IST)
सिलीगुड़ी [जागरण संवाददाता]। जलपाईगुड़ी जिला के माल थाना क्षेत्र के उदलाबाड़ी साउथ पल्ली स्थित एक घर के बरामदे से मंगलवार की रात चोर स्कूटी उठा ले गए। इसकी सूचना भुक्तभोगी ने रात में ही पुलिस को दे दी।भुक्तभोगी राजेश प्रसाद ने बताया कि लाल रंग की उनकी स्कूटी का नंबर डब्ल्यूबी 72-एम 5797 है। उसे प्रतिदिन बरामदे में ही रखा जाता था। मंगलवार की शाम भी बरामदे में उसे खड़ा कर दिया गया।
रात करीब नौ बजे बाहर देखा तो वह गायब थी। स्पोर्टी मॉडल की इस स्कूटी की चोरी की सूचना तुरंत थाना को दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल भी शुरू कर दी है। बता देें कि ठंड के मौसम में चोर कुछ ज्यादा ही सक्रिय हो गए हैं। हाल के दिनों में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं।
पुलिस का दावा है कि चोरी गई स्कूटी को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा तथा इसमें संलिप्त चोरों को गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा। पुलिस ने तत्परता से जब चोरों के खिलाफ अभियान चलाया तो घर से करीब एक किमी दूर झाड़ी में स्कूटी छोड़ दिया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें