चोरी की स्कूटी के साथ एक गिरफ्तार
जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी एनजेपी थाना की पुलिस ने चोरी की स्कूटी के साथ एक युवक को
By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Sep 2019 07:45 PM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 07:45 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : एनजेपी थाना की पुलिस ने चोरी की स्कूटी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपित का नाम फूरफा तमांग है। वह अरूणाचल प्रदेश का निवासी है। थाना प्रभारी अनिवार्ण भट्टाचार्य ने बताया कि रविवार को एनजेपी इलाके से एक स्कूटी चोरी चली गई थी। इसकी जानकारी थाना को मिली। सूचना के आधार पर पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गयी। भारत नेपाल सीमांत पानीटंकी से स्कूटी के साथ आरोपित को पकड़ा गया है। उसने अपना जुर्म भी मान लिया है। उसे कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लिया जाएगा। उसके बाद पता चलेगा कि उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें