कमरे में फंसा रहा मजदूर
सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में प्रबंधन की लापरवाही से डाक्टर के कमरे में एक मजदूर एक घंटा से अ
सिलीगुड़ी : जिला अस्पताल में प्रबंधन की लापरवाही से डाक्टर के कमरे में एक मजदूर एक घंटा से अधिक समय तक बंद रहा। बताया गया कि डाक्टर के कमरे की मरम्मती की काम चल रहा है। वहां टिकियापाड़ा निवासी राकेश कुमार काम कर रहा था। अस्पताल के एक कर्मचारी ने कमरा खाली समझकर उसमें ताला जड़ दिया। मजदूर अंदर ही फंस गया। उसके बाद वह चिल्लाने लगा। उसकी आवज सुनकर कर्मचारी आए और उसे बाहर निकाला गया।
यातायात की जानकारी दी गई
सिलीगुड़ी : फांसीदेवा के घोषपुकुर यातायात पुलिस की ओर से मंगलवार को हाइवे पर आने वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। बताया गया कि कई बार हाइवे पर चालक बिना आगे पीछे देखे गेट खोल उतरते हैं। ऐसे में दुर्घटनाएं होती है। इसलिए उन्हें कैसे गेट खोलकर उतरना है, कभी ओवर टेकिंग नहीं करना है आदि की जानकारी दी गई। चालकों को जानकारी देने के बाद उन्हें अपने साथियों को भी इस प्रकार की जानकारी देने को कहा गया।
पति को नहीं मिली जमानत
सिलीगुड़ी : अशोक नगर से पत्नी सुदिप्ता दास की मौत के बाद पति कुनाल दत्त को गिरफ्तार किया गया था। उसे मंगलवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जमानत नहीं देकर जेल भेज दिया है।
भालुगाड़ा में दो दिवसीय मेला
सिलीगुड़ी : दो दिवसीय भालुगाड़ा मेला का उद्घाटन महकमा उपसभाधिपति तापसी राय मंडल ने किया। यह मेला खोरीबाड़ी प्रखंड कार्यालय जाने वाले मोड़ पर भालुगाड़ा में प्रतिवर्ष लगता है। इस मौके पर खोरीबाड़ी थाना प्रभारी पासांग शेरपा और पंचायत समिति के सदस्य आदि मौजूद थे। इस मेले में नेपाल और बिहार से बड़ी संख्या में लोग आते हैं।