Move to Jagran APP

राज्य में जनजातियों की अवस्था से संतुष्ट राज्यमंत्री जसवंत सिंह बाभोर

- तीन दिवसीय सिक्किम दौरे पर आए मंत्री ने सामाजिक न्याय विभाग के संबंधित अधिकारियों संग की ब

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Oct 2018 07:38 PM (IST)Updated: Thu, 25 Oct 2018 07:38 PM (IST)
राज्य में जनजातियों की अवस्था से संतुष्ट राज्यमंत्री जसवंत सिंह बाभोर
राज्य में जनजातियों की अवस्था से संतुष्ट राज्यमंत्री जसवंत सिंह बाभोर

- तीन दिवसीय सिक्किम दौरे पर आए मंत्री ने सामाजिक न्याय विभाग के संबंधित अधिकारियों संग की बैठक

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, गंगटोक: केंद्रीय अनुसूचित जनजाति विषयक राज्यमंत्री जसवंत सिंह बाभोर ने राज्य में जनजातियों की अवस्था प्रति संतुष्टि व्यक्त किया है। वे अपने तीन दिवसीय सिक्किम भ्रमण पर आए हुए हैं। उन्होंने गुरुवार को राज्य के सामाजिक न्याय विभाग के संबंधित अधिकारियों के साथ न्यू-राजभवन में समीक्षात्मक बैठक किया। इस अवसर पर बतौर सभाध्यक्ष के रुप में संबोधन करते हुए उन्होंने कहा कि सिक्किम में जनजाति विकास संबंधी अवश्यक कार्यक्रम पूरी तरह से लागू है। जिसके लिए मुख्यमंत्री पवन तथा संबंधित अधिकारियों प्रति मंत्रालय आभारी है। लेकिन इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्तर राज्यों के जनजाति समुदायों के विकास के लिए विशेष ध्यान दिया है। उनके निर्देश पर इस तरह के समीक्षात्मक बैठकें एवं केंद्रीय योजनाओं की क्रियान्वयन की अवस्था पर भी विशेष निगरानी तथा मूल्यांकन किया जा रहा है। इसी तरह उन्होंने राज्य के पूर्वी सिक्किम पारखा में एकलव्य मॉडल रेसिडेंसियल स्कूल स्थापना की जानकारी प्राप्त होने तथा इस कार्य के लिए प्रशसा भी की। उन्होंने भविष्य में जनजाति विद्यार्थियों के कल्याणार्थ प्रस्तावित योजनाओं को मंत्रालय द्वारा पूरी मदद देने की प्रतिबद्धता जाहिर की। उक्त बैठक में सामाजिक न्याय विभाग के सचिव श्रीमती धनज्योति मुखिया ने विभाग द्वारा प्रतिपादित विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की जानकारी दी है। फोटो कैपशन

25गंगटोक01- केंद्रीय अनुसूचित जनजाति विषयक राज्यमंत्री जसवंतसिंह बाभोर का स्वागत करते सामाजिक न्याय विभाग के सचिव


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.