बंद कमरे से युवक का सड़ा-गला शव बरामद
बंद कमरे से एक युवक का सड़ा-गला शव बरामद होने से लोगों में हड़कंप मच गया। यह घटना चालसा के परिमल मित्र नगर स्थित लक्ष्मी सिकदार के घर में हुई है।
मालबाजार, संवाद सूत्र। बंद कमरे से एक युवक का सड़ा-गला शव बरामद होने से लोगों में हड़कंप मच गया। यह घटना चालसा के परिमल मित्र नगर स्थित लक्ष्मी सिकदार के घर में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह को उस घर से बदबू निकल रही थी। इसके बाद घटना की सूचना मेटली पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर घर का दरवाजा तोड़ा। इस दौरान भीतर से सड़ा-गला शव बरामद हुआ। मृतक का नाम दीप राय (35) बताया गया। घर के बारे में सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है।
वह पिछले सात महीने से शिशु शिक्षा केंद्र की शिक्षिका लक्ष्मी सिकदार के घर पर किराये में रह रहा था। गत 15 अगस्त को लक्ष्मी अपनी बेटी को लेकर बाहर गई हुई थी। प्राथमिक जांच के अनुसार पुलिस ने बताया कि 3-4 दिन पहले ही युवक की मौत हो चुकी थी।
लक्ष्मी की बेटी के साथ युवक का प्रेम संबंध भी था। वहीं लक्ष्मी देवी की माने तो उसकी बेटी का युवक के साथ प्रेम संबंध था, लेकिन इस बारे में पता चलने के बाद उसने युवक को घर छोड़कर चले जाने को कहा था। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।