महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : शहर में महिलाओं के द्वारा करवा चौथ व्रत का पालन किया गया। इस मौके पर महिलाओं ने कथा सुन पति की लंबी आयु की कामना की।
By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Oct 2018 01:35 PM (IST)Updated: Sat, 27 Oct 2018 01:49 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : शहर में महिलाओं के द्वारा करवा चौथ व्रत का पालन किया गया। इस मौके पर महिलाओं ने कथा सुन पति की लंबी आयु की कामना की। विशेष तौर पर सास के पैर छूकर आशीर्वाद लिया गया। भेंटस्वरूप कई वस्तुएं दी गई। इसी कड़ी के तहत संध्या वेला में महिलाओं के द्वारा थाली बदल की विधि निभाई जाएगी। अवसर पर गोबर की वीरो कुड़ी बनाकर सुहाग की दीर्घायु कामना की जाएगी। इस बारे में महिलाओं का कहना था कि इस व्रत को रखने से पति को दीर्घायु प्राप्त होती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें