रेल के चपेट में आकर वृद्ध की मौत
सिलीगुड़ी भारत नेपाल सीमांत नक्सलबाड़ी के फुटानी मोड़ पर ट्रेन के चपेट में एक वृद्ध की मा
सिलीगुड़ी : भारत नेपाल सीमांत नक्सलबाड़ी के फुटानी मोड़ पर ट्रेन के चपेट में एक वृद्ध की मौत हो गयी। उसकी पहचान नहीं हो पायी है। घटना के संबंध में बताया गया कि रविवार को जब ट्रेन उस समय से गुजर रही थी तभी वृद्ध उनके चपेट में आ गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नार्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजकर मामले की जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वृद्ध आसपास के गांव का निवासी होगा। वह रेलवे लाइन से ही कही जा रहा था तभी यह घटना घटी।
बैराज में महिला का शव बरामद
सिलीगुड़ी :फुलबाड़ी महानंदा बैराज संलग्न क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैली हुई है। महिला की पहचान नहीं हो पायी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज फांसीदेवा पुलिस जांच में जुटी है। घटना के संबंध में बताया गया कि महानंदा बैराज में मछुआरे मछली पकड़ने के लिए गये थे। अचानक एक शव को उतराता देख फांसीदेवा पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फंदे से लटका शव बरामद
सिलीगुड़ी : राजगंज ब्लाक के फुलबाड़ी दो ग्राम पंचायत के पूर्व धनतोला गांव में एक व्यक्ति फंदे से लटका पाया गया। उसकी पहचान 55 वर्षीय जगबंधु मंडल के रुप में की गयी है। पुलिस को परिवार वालों ने बताया कि वह रात को खाना खाकर सोया था। अचानक रविवार की सुबह देखा कि वह अपने कमरा में लटका हुआ था। एनजेपी थाना की पुलिस पहुंचकर उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेजा। पोस्टमार्टम के बाद यह स्पष्ट हो पाएगा कि उसकी मौत फंदे से हुई थी या किसी और कारण से।