Move to Jagran APP

आस्था के साथ मनाई गई रामनवमी

मर्यादा पुरुषोत्तम राम का जन्मोत्सव रामनवमी के रूप में मनाया जाता है।

By Edited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 10:16 AM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2019 10:16 AM (IST)
आस्था के साथ मनाई गई रामनवमी
आस्था के साथ मनाई गई रामनवमी
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : मर्यादा पुरुषोत्तम राम का जन्मोत्सव रामनवमी के रूप में मनाया जाता है। शनिवार को रामनवमी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई गई। प्रतिष्ठानों को सजाया गया। इस अवसर को लेकर व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पूजाकर व्यवसाय में उन्नति और तरक्की की कामना की गई। कलश स्थापित किया गया। गणेश लक्ष्मी का पूजन किया गया। हवन इत्यादि किया गया। इसके साथ ही घरों में भी रामनवमी का पूजन कर सुख-शांति की कामना की गई। इस अवसर पर नाना प्रकार के पकवान तैयार किए गए। प्रसाद बनाया गया। वहीं मंदिरों में भी रामनवमी मनाई गई। मंदिरों को सजाया गया। भगवान राम-सीता को नये-नये वस्त्र पहनाए गए। आरती इत्यादि की गई। इस मौके पर मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखी गई। इस बाबत श्रद्धालुओं का कहना था कि रामनवमी के मौके पर रामलला का पूजन कर व्यापार में उन्नति और तरक्की की कामना की। साथ ही विश्व शांति हेतु भी कामना की गई। कई स्थानों से भव्य कलशयात्रा भी निकाली गई। स्थानीय कोर्ट मोड़ से कलश यात्रा निकली। श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखा गया। रविवार को भी रामनवमी मनाई जाएगी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.