उत्तर बंगाल की धरती से शनिवार को राजनाथ व रविवार को योगी ललकारेंगे ममता को
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह माथाभांगा व फालाकाटा में शनिवार को जनसभा को संबोधित करेंगे। रविवार को योगी आदित्यनाथ भी बालुरघाट रायगंज से ममता को ललकारेंगे।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Fri, 01 Feb 2019 10:40 AM (IST)Updated: Fri, 01 Feb 2019 10:40 AM (IST)
सिलीगुड़ी [जागरण संवाददाता]। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह कल शनिवार को तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को उत्तर बंगाल की धरती से ही यहां की तृणमूल सरकार को ललकारेंगे। राजनाथ सिंह माथाभांगा व फालाकाटा में जनसभा करेंगे। योगी आदित्यनाथ बालुरघाट व रायगंज में। रही सही कसर पूरी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं आठ फरवरी को आएंगे।
गृह मंत्री राजनाथ सिंह की सभा को लेकर यहां विशेष उत्साह है। इसका प्रमुख कारण यह है कि अभी हाल ही में काथी में हुई अमित शाह की सभा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया गया था। रैली में आए वाहनों में तोड़फोड़ की गई थी। इसके बाद राजनाथ सिंह व ममता बनर्जी के बीत टेलीफोन पर काफी गरम बहस की खबरें आई थीं। ममता के इस रुख को राजनाथ सिंह ने किस रूप में लिया है, इसका जवाब कल की सभा में मिल सकता है। माना जा रहा है कि घुसपैठ सहित अन्य मुद्दों पर राजनाथ सिंह यहां की सरकार को घेरने का पूरा प्रयास करेंगे।
राजनाथ सिंह की सभा के अगले ही दिन रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा लगा है। वे बालुरघाट व रायगंज की सभाओं में ममता सरकार की मुस्लिम तुष्टीकरण नीति की खुलेआम आलोचना करेंगे। पश्चिम बंगाल की स्थिति को देखते हुए यहां खुलकर हिंदुत्व कार्ड खेलने का संकेत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहले की सभाओं में दे चुके हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें