राजस्थान के मंत्रियों ने की घायलों से मुलाकात
- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सौपेंगे पूरी रिपोर्ट -दुर्घटना के शिकार लोगों के लिए हो
- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सौपेंगे पूरी रिपोर्ट
-दुर्घटना के शिकार लोगों के लिए होगी राहत पैकेज की घोषणा 06
लोगों की चिकित्सा चल रही है मेडिकल कॉलेज में
09
लोगों की मौत हुई है मयनागुड़ी ट्रेन दुर्घटना में
46
रेल यात्री घायल हुए हैं मयनागुड़ी ट्रेन दुर्घटना में जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी: उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में घायलों से मिलने के लिए राजस्थान के दो मंत्री पहुंचे हुए थे। शुक्रवार को राजस्थान के आपदा प्रबंधन मंत्री गोविंद राम मेघवाल व राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में पहुंचे। यहां उन्होंने गंभीर रूप से घायल यात्रियों से मुलाकात की तथा उनका हालचाल जाना। उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में गंभीर रूप से घायल 6 यात्रियों को भर्ती कराया गया है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री धनवर सिंह भाटी ने कहा कि उन्होंने जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल, मयनागुड़ी अस्पताल तथा नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में घायल यात्रियों से मुलाकात की है। घायल यात्रियों ने उन्हें बताया है कि उन्हें उचित इलाज मिल रहा है। उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत नहीं है। रेल हादसे की जानकारी जैसे ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मिली वे तुरंत पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ भी बातचीत किए। साथ ही मंत्रिमंडल के सदस्यीय टीम को यहा दौरे पर भेजा है। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली है तथा इसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को देंगे। उनके रिपोर्ट के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से राहत पैकेज की भी घोषणा की जाएगी। बताते चलें कि कल शाम गुवाहाटी- बीकानेर एक्सप्रेस मयनागुड़ी के दोमहनी इलाके में हादसे की शिकार हो गई थी, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी तथा 46 लोग घायल हुए थे। गंभीर रूप से घायलों को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लाया गया था तथा सामान्य रूप से घायल यात्रियों को मयनागुड़ी व जलपाईगुड़ी के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से स्थानीय व सिलीगुड़ी की स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा लगातार राहत का कार्य किया गया है। साथ ही स्थानीय पुलिस प्रशासन, दमकल व पैरा मिलिट्री के जवानों द्वारा देर रात बचाव अभियान चलाया गया। स्थानीय लोगों ने भी घटना के बाद यात्रियों को ट्रेन से निकालने व उन्हें हरसंभव मदद दी। घायलों के इलाज में रक्त की किल्लत न हो इसके लिए बकायदा रक्त की व्यवस्था तक की गई। आपदा के समय में लोगों द्वारा पेश की गयी इंसानियत की काफी तारीफ हो रही है।