Move to Jagran APP

इस समय दार्जीलिंग का मौसम ठीक नहीं, उत्तरी सिक्किम में बर्फबारी

पूरे उत्तर बंगाल का मौसम भीगा-भीगा सा हो गया है। सिलीगुड़ी समेत आसपास के सभी जिलों में बारिश हो रही है। सिक्किम में कहीं-कहीं बर्फबारी भी हो रही है।

By Rajesh PatelEdited By: Published: Sat, 09 Feb 2019 12:06 PM (IST)Updated: Sat, 09 Feb 2019 05:56 PM (IST)
इस समय दार्जीलिंग का मौसम ठीक नहीं, उत्तरी सिक्किम में बर्फबारी
इस समय दार्जीलिंग का मौसम ठीक नहीं, उत्तरी सिक्किम में बर्फबारी
 सिलीगुड़़ी [जागरण संवाददाता]। सिलीगुड़ी सहित पूरे उत्तर बंगाल का मौसम बदल गया है। शनिवार की सुबह से ही रिमझिम जारी है। ठंडी हवा भी चल रही है। इससे सरस्वती पूजा के माहौल में खलल पड़ा है। यह बारिश पूरे दिन होने की संभावना है। उत्तरी सिक्किम के नामची में बर्फबारी भी हो रही है। दार्जीलिंग में ठंड बढ़ गई है। सिक्किम की राजधानी गंगटोक में लगातार बारिश हो रही है। दार्जीलिंग के पास संदकफू में भी बर्फबारी हुई है।

उत्तरी सिक्किम के नामची में बर्फबारी।
    शनिवार को अभी तक सिलीगुड़ी में सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। पूरा आकाश बादलों से आच्छादित है। लगातार टिप-टिप होने से ठंड भी बढ़ गई है। लोगों को सुबह ऑफिस जाने में परेशानी हुई। सरस्वती पूजा को लेकर स्कूलों में तो छुट्टी है, लेकिन पूजा का आयोजन होने के कारण बच्चों को रेनकोट पहन कर या छाता लगाकर स्कूल जाना पड़ा।

    इसके कारण तापमान में काफी गिरावट आई है। आज शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक ही रहेगा। न्यूतम गिरकर नौ डिग्री तक जाने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज शनिवार की शाम चार बजे से छह बजे तक बारिश से कुछ राहत मिलने का अनुमान जताया गया है।
   सिक्किम का भी मौसम इसी तरह का बना हुआ है। दार्जीलिंग, कर्सियांग, जलपाईगुड़ी, धुपगु़ड़ा, मालदा, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर, अलीपुद्वार सहित उत्तर बंगाल के हर इलाके में बारिश हो रही है। सिक्किम में कहीं-कहीं बर्फबारी भी हो रही है। गंगटोक में तो सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है। आज यहां पारा गिरकर एक डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है।
   कर्सियांग अचानक इस क्षेत्र के मौसम में शुक्रवार को परिवर्तन दिखा। गुरूवार देर रात से रूक-रूककर हो रही बरसात शनिवार को भी जारी रही। मौसम परिवर्तन होने के कारण ठंड में इजाफा हो गया व अचानक बर्फीली हवा चलने का क्रम आरंभ हो गया। फलस्वरूप ठंड व कनकनी बरकरार है। इसके कारण लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। दार्जिलिंग पहाड़ी क्षेत्र का पारा अचानक लुढकने के कारण ठंड में  इजाफा हो गया है। लोगों को अलाव तापने को मजबूर होना पड़ रहा है। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.