यातायात नियमों को पालन के लिए चला अभियान
सिलीगुड़ी : शहर के आम लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति सजग करने के उद्देश्य से सिलीगुड़ी महकमा प्रशासन की ओर से सोमवार को शहर में सेफ ड्राईव-सेव लाईफ अभियान चलाया गया। इसके तहत इस दिन सुबह सुबह शहर में जागरूकता रैली निकाली गई।
By Edited By: Published: Mon, 23 Jul 2018 01:11 PM (IST)Updated: Mon, 23 Jul 2018 05:26 PM (IST)
जासं, सिलीगुड़ी : शहर के आम लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति सजग करने के उद्देश्य से सिलीगुड़ी महकमा प्रशासन की ओर से सोमवार को शहर में सेफ ड्राईव-सेव लाईफ अभियान चलाया गया। इसके तहत इस दिन सुबह सुबह शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, समाजसेवियों, छात्र व युवाओं ने बैनर, पोस्टर के जरिए आम लोगों ने यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। इस अभियान में सिलीगुड़ी महकमा शासक सिराज दानेश्यार समेत अन्य सैकड़ों लोग सम्मिलित हुए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें