आगामी चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगा सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ः पीएस गोले
सिक्किम में राजनीतिक गतिविधियां काफी बढ़ गई हैं। वहां की मुख्य विपक्षी पार्टी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने संपर्क यात्रा निकाला है।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Sat, 12 Jan 2019 10:19 AM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2019 10:19 AM (IST)
गंगटोक [जागरण संवाददाता]। सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के अध्यक्ष पीएस गोले ने कहा कि तीन महीने बाद वाला चुनाव काला धन बनाम जनशक्ति होगा। वे अपनी पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा के तहत पश्चिम सिक्किम रिंछेनपोंग विस अंतर्गत सांगा दोर्जी गांव में आयोजित जनसभा को संबोधन कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि 25 वर्षों तक राज करने वाला दल पूरी तरह अपने काले धन के सहारे अगला चुनाव लड़ेगा। हमारी पार्टी केवल जनशक्ति के बल पर चुनाव लड़ेगी। जीत भी जनशक्ति की ही होनी तय है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सत्ता में आएगी तो हर पर्व में महंगाई भत्ते के रूप में पचास-पचास हजार रुपये प्रति परिवार दिए जाएंगे। इसे घोषणा पत्र में भी शामिल किया जा रहा है।
गोले ने कहा कि इन 25 वर्षों में केवल परिवारवाद, नाताबाद व भ्रष्टाचार ने स्थापित हुआ है। इसके कारण अत्यधिक जनता उपेक्षित है। इस शासन के अंत के साथ व्यवस्था परिवर्तन होगा। कहा कि आगामी चुनाव में पूरी बहुमत के साथ उनकी पार्टी सरकार में आएगी। इस अवसर पर पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें