सिलीगुड़ी में अवैध शराब से मौतों के बाद जगी पुलिस ने शुरू किया अभियान
जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत के बाद अब पुलिस जगी है। खोरीबाड़ी तथा फांसीदेवा थाना क्षेत्र में इसके खिलाफ अभियान चलाकर कई भट्ठियों को तोड़ा गया।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Mon, 10 Dec 2018 11:04 AM (IST)Updated: Mon, 10 Dec 2018 11:04 AM (IST)
सिलीगुड़ी [जागरण संवाददाता] । सिलीगुड़ी के फांसीदेवा थाना क्षेत्र के मदर बॉक्स गांव में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत के बाद जगी पुलिस ने अब अभियान चलाया है। इलाके में कई भट्ठियों को ध्वस्त किया गया तथा शराब व इसे बनाने वाले सामान को नष्ट किया गया।
फांसादेवा इलाके में बरामद शराब बनाने के सामान।
मरनेवालों में दूसरे की पहचान भी हो गई है। फांसीदेवा थाना प्रभारी सुजीत लामा ने बताया कि जिसकी पहचान नहीं हुई थी, वह माटीगाड़ा का निवासी सुनील महतो था। परिवारवालों को उसका शव सौंप दिया गया है। अवैध शराब के खिलाफ खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ रविवार को अभियान चलाया गया। बुढ़ागंज पंचायत के तहत हाट में कई दुकानों को ध्वस्त किया गया। जहरीली शराब को लेकर लोगों में आक्रोश के चलते पुलिस की कार्रवाई काे भरपूर समर्थन मिला। खोरीबाड़ी थाना प्रभारी भूषण क्षेत्री ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान पर जोर दिया गया है।
बिहार से भी आते हैं पीने वाले
उत्तर बंगाल का सीमावर्ती क्षेत्र नेशनल हाइवे से जुड़ा है। यहां उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बावजूद मौत की दुकानें यानि शराब की दुकानें खुली हैं। इसे कोई रोकने टोकने वाला नहीं है। यही कारण है आए दिन यहां बिहार से लोग शराब पीने पहुंच रहे हैं। दूसरे प्रदेशों से वाहन लेकर आने वाले चालक हाईवे के किनारे खुली शराब की दुकानों पर पीते हैं। इनमें से कई आगे जाकर दुर्घटना का शिकार होते है। दार्जिलिंग हिल्स व सिक्किम जाने वाले वाहनों का कमोबेश यही हाल है। कर्सियांग टोल टैक्स के निकट इसी प्रकार की दुर्घटना हुई थी, इसमें गुजरात के पर्यटक सवार थे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें