दुष्कर्म की कोशिश का प्राथमिकी लेने से पुलिस ने किया इंकार
घर खाली पाकर नाबालिग को जबरन ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की गई। आरोपी पास के ही चार युवक हैं।
By Preeti jhaEdited By: Published: Tue, 04 Sep 2018 10:52 AM (IST)Updated: Tue, 04 Sep 2018 11:19 AM (IST)
जलपाईगुड़ी, जागरण संवाददाता। घर खाली पाकर नाबालिग को जबरन ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की गई। आरोपी पास के ही चार युवक हैं। वहीं मयनागुड़ी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने से इंकार कर दिया।
घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त घटना मयनागुड़ी ब्लॉक के चरचुराभंडार इलाके की है। गत 28 अगस्त की शाम को स्थानीय चार युवक अचानक छात्रा के घर में घुस गया। इसके बाद जबरन घर से कुछ दूर खाली स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया गया। फिर जब छात्रा घर लौटी तो परिवार वालों को अपनी आप बीती बताई।
इसके बाद शर्म के चलते वह अपने मामा के घर चली आई। जब परिवार वाले रविवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने गए तो पुलिस वालों ने मना कर दिया।
वहीं जलपाईगुड़ी डीसीपी क्राइम मानवेंद्र दास ने कहा कि घटना के बारे में छानबीन कर रहे हैं। परिवार वालों की शिकायत की भी जांच करेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें