सिक्किम के मुख्यमंत्री के रूप में पवन चामलिंग के पूरे हुए पचीस वर्ष
पवन कुमार चामलिंग ने बुधवार को सिक्किम के मुख्यमंत्री के रूप में 25 साल का कार्यकाल पूरा किया। इतनी लंबी अवधि तक लगातार किसी राज्य का सीएम रहनेवाले वे देश के इकलौते नेता हैं।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Wed, 12 Dec 2018 07:48 PM (IST)Updated: Wed, 12 Dec 2018 07:48 PM (IST)
गंगटोक [जागरण संवाददाता]। पवन चामलिंग ने सिक्किम के मुख्यमंत्री के रूप में बुधवार 12 दिसंबर को लगातार पसीव वर्ष का का कार्यकाल पूरा कर लिया है। लगातार इतने वर्षों तक किसी प्रदेश का मुख्यमंत्री रहने वाले भारत में एकमात्र नेता हैं।
उन्होंने 12 दिसंबर 1994 में मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता का शपथ ली थी। इसके बाद से वे लगातार मुख्यमंत्री बने हुए हैं। गत चार मार्च 1993 को क्षेत्रीय दल सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) पार्टी की स्थापना की थी। इस दौरान उन्होंने गरीबी उत्थान का नारा दिया था। इसी वजह से बुधवार को पचीस वर्ष पूरे होने के अवसर पर राज्यव्यापी जनताराज स्थापना दिवस के रूप में मनाया गया। राज्य के हरे विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
उन्होंने इस दिन शहर के मिंतोगांग स्थित सरकारी आवास में लोगों से मुलाकात की। मिलने वालों ने उनको बधाई दी। इस मौके पर विशेष बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जनता राज में जनता ही राजा होती है। यही प्रजातंत्र का सूत्र है। इस नारे को केवल हमारी पार्टी ने नारे तक सीमित नहीं रखा। बल्कि लोगों को अनुभव कराने के लिए जमीनी स्तर पर काम किया। इसका परिणाम ही है कि वह गत 25 वर्षों से मुख्यमंत्री बने हैं। इस दौरान उन्होंने गरीबी 44 फीसद घटाकर आठ फीसदी कर दी है। राज्य के विकास के साथ लोगों की जीवनचर्या में भी सुधार आया है। इसी वजह से राज्य पूरी तरह से साक्षार व गरीबीमुक्त बन गया है। भविष्य में इसी सोच के साथ पार्टी लगातार लोगों की सेवा करती रहेगी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें