लेखिका पारिजात की जयंती मनाई गई
जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी परिजात जन्म जयंती समारोह समिति की ओर से लेखिका पारिजात की 84
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : परिजात जन्म जयंती समारोह समिति की ओर से लेखिका पारिजात की 84वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर एक एक शोभायात्रा भी निकाली गई। शोभायात्रा स्थानीय पायल सिनेमा के निकट से शुरू होकर शहर के विभिन्न गलियों और चौराहों से गुजरते हुए चेकपोस्ट पहुंची। विद्यार्थी हाथों में बैनर और पोस्टर लिए हुए शोभायात्रा में चल रहे थे। चेकपोस्ट पहुंच कर पारिजात की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री गौतम देव उपस्थित हुए। उन्होंने लेखिका पारिजात की जीवनी पर रोशनी डाली और कहा कि उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। डाबग्राम-1 की पंचायत प्रधान मोनिका शर्मा भी उपस्थित हुईं। काफी तादाद में कवि व साहित्यकार शामिल हुए। उन्होंने भी उनके द्वारा योगदान पर चर्चा की। कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के अध्यक्ष गोपाल लामा, सचिव राजेन छेत्री, कोषाध्यक्ष हरिप्रसाद छेत्री, जीतेन पाल सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।