Move to Jagran APP

सिलीगुड़ी में पानी, म्यूटेशन व ट्रेड लाइसेंस रिन्यू फ्री

- नगर निगम चुनाव से पूर्व तृणमूल कांग्रेस ने किया वादा -माकपा नीत वामो बोर्ड पर

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Feb 2020 07:35 PM (IST)Updated: Thu, 13 Feb 2020 07:35 PM (IST)
सिलीगुड़ी में पानी, म्यूटेशन व ट्रेड लाइसेंस रिन्यू फ्री
सिलीगुड़ी में पानी, म्यूटेशन व ट्रेड लाइसेंस रिन्यू फ्री

फोटो : - नगर निगम चुनाव से पूर्व तृणमूल कांग्रेस ने किया वादा

loksabha election banner

-माकपा नीत वामो बोर्ड पर जमकर बोला हमला

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : नगर निगम के विपक्ष के नेता व दार्जिलिंग जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष रंजन सरकार ने कहा है कि आसन्न सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव में यदि तृणमूल कांग्रेस जीतती है व नगर निगम की सत्ता में आती है तो शहर में लोगों के लिए पेयजल, म्यूटेशन व ट्रेड लाइसेंस का नवीनीकरण नि:शुल्क कर दिया जाएगा।

वह गुरुवार को सिलीगुड़ी नगर निगम स्थित अपने कार्यालय में संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि, इस बाबत हम लोगों ने न जाने कितनी बार सिलीगुड़ी नगर निगम के माकपा नीता वाममोर्चा संचालित बोर्ड को मांगपत्र दिया। मगर, उन लोगों की कान पर जूं तक नहीं रेंगा। पर, हमलोग ये सेवाएं नि:शुल्क देने को तत्पर हैं। उन्होंने यह भी कहा कि, ट्रेड लाइसेंस नवीनीकरण के लिए लोगों बोरो कार्यालय अथवा नगर निगम की दौड़ भी नहीं लगानी होगी। वे घर बैठे या कहीं से भी ऑनलाईन आवेदन कर सकेंगे व ऑनलाईन ही लाइसेंस को प्रिंट कर उसका उपयोग कर सकेंगे।

क्या इन सारी सुविधाओं की घोषणा दिल्ली में केजरीवाल की हैट्रिक का एफेक्ट है? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नहीं, हमलोग बहुत पहले से ही ये मांगें करते आ रहे हैं। अब जिन लोगों पर नगर निगम के संचालन की जिम्मेदारी थी, जो नगर निगम की सत्ता में थे वे ही नहीं सुनेंगे तो हम क्या कर सकते हैं? वैसे इतना तय है कि आसन्न सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ही सत्ता में आएगी आर जनकल्याण की दिशा में ये सारी सुविधाएं नि:शुल्क प्रदान की जाएंगी।

सिलीगुड़ी नगर निगम के माकपा नीत वाममोर्चा बोर्ड को पूरी तरह नकारा करार देते हुए उन्होंने कहा कि ये बोर्ड हर मोर्चे पर फेल है। शहर में कहीं कोई विकास कार्य नहीं हुआ। सड़कों-नालों की नियमित सफाई ठप है। मच्छर नाशक रसायनों का छिड़काव न जाने कब से बंद है। हर साल शहर को डेंगू व इंसेफेलाइटिस जैसे जानलेवा रोगों के प्रकोप से गुजरना पड़ता है। पेय जल आपूर्ति भी सदैव ही प्रभावित रहती है। स्ट्रीट लाइटें भी पर्याप्त रूप में नहंी जलतीं। यहां तक वृद्धावस्था भत्ता व विधवा भत्ता जैसी बुनियादी सामाजिक सुविधाएं भी नगण्य हैं। ये हालात बदलने चाहिएं। हमारी पार्टी नगर निगम की सत्ता में आएगी तो सबकुछ का कायाकल्प होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.