Move to Jagran APP

बोलेरो में तहखाना बनाकर मणिपुर से बिहार ले जा रहा था एक क्विंटल गांजा, चढ़ा पुलिस के हत्थे

एनजेपी पुलिस ने मणिपुर से बिहार ले जाए एक क्विंटल गांजा बरामद किया है। इसे एक बोलेरो में बनाए गए तहखाने में रखकर ले जाया जा रहा था। बोलेरो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

By Rajesh PatelEdited By: Published: Mon, 17 Dec 2018 10:30 AM (IST)Updated: Mon, 17 Dec 2018 10:30 AM (IST)
बोलेरो में तहखाना बनाकर मणिपुर से बिहार ले जा रहा था एक क्विंटल गांजा, चढ़ा पुलिस के हत्थे
बोलेरो में तहखाना बनाकर मणिपुर से बिहार ले जा रहा था एक क्विंटल गांजा, चढ़ा पुलिस के हत्थे
 सिलीगुड़ी [जागरण संवाददाता]। सिलीगुड़ी के एनजेपी थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर असम की ओर से आ रही एक सफेद बोलेरो से करीब एक क्विंटल मणिपुरी गांजा बरामद किया। यह गांजा गाड़ी के अंदर बनाए गए तहखाने में रखा था। बोलेरो चला रहे तस्कर अगरतल्ला निवासी अरशद मियां (25) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
उसे आज सोमवार को जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी। बरामद गांजा की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। उसने पुलिस को बताया कि वह अगरतल्ला से गांजा लेकर बिहार जा रहा था। बिहार जाने के बाद उसे यह जानकारी दी जाती कि इसे किसे सौंपना है। एनजेपी थाना प्रभारी अनिवार्ण भट्टाचार्य ने बताया कि दोपहर अचानक खबर मिली कि एक सफेद रंग की बोलेरो में बड़ी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर फूलबाड़ी टोल प्लाजा के पास बोलेरो को रोका गया।
चालक से जब पूछा गया कि बोलेरो में क्या है तो उसने कहा कुछ भी नहीं। उसके बाद जब जांच की गई तो उसके अंदर गुप्त तहखाना बनाया हुआ था। तहखाना देखने के बाद पुलिस बोलेरो समेत चालक को अपने साथ पुलिस थाना लेकर आई। थाने में जब तहखाने को खोला गया तो पुलिस की आंखें फटी की फटी रह गईं। उसमें पैकेट बनाकर 100 किलोग्राम मणिपुरी गांजा पाया गया।
उसके बाद चालक सह गांजा तस्कर पुलिस के सामने स्वीकार किया कि मणिपुर से बड़ी मात्रा में गांजा अगरतल्ला, दिनहाटा और कूचबिहार आ रहा है। वहां से गांजा को चोरी छुपे रेल व सड़क मार्ग से बिहार और झारखंड ले जाया जा रहा है। बिहार में शराब पर प्रतिबंध के बाद शराब माफिया इन दिनों युवाओं को नशे की लत में धकेलने के लिए गांजा का सेवन करा रहे है। इसके लिए युवाओं से मादक तस्कर मनमाने दाम वसूलते हैं। इसके पहले भी उत्तर बंगाल में बड़ी मात्रा में गांजा पकड़ा गया था, जिसे बिहार में खपाए जाने की बात सामने आई है। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.