एनआरसी पर गुमराह कर रही है तृणमूल
जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी एनआरसी के नाम पर वाम मोर्चा व तृणमूल कांग्रेस राज्य की जनता को
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : एनआरसी के नाम पर वाम मोर्चा व तृणमूल कांग्रेस राज्य की जनता को गुमराह कर रही है। पश्चिम बंगाल में एनआरसी अलग तरीके से लागू होगा। उक्त बातें पश्चिम बंगाल भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देबोजीत चौधरी ने कही है। उन्होंने कहा कि असम में एनआरसी केंद्र में कांग्रेस के शासन काल में लागू की गई थी। जबकि सुप्रीम कोर्ट द्वारा भाजपा के शासन काल में इस पर कार्यवाई का आदेश जारी किया गया। असम जो एनआसी लागू किया जा रहा है, उसमें कुछ खामियां है, जिसे केंद्र व राज्य सरकार द्वारा दूर करने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में एनआरसी संसद भवन में नए एनआरसी बिल के माध्यम से लाया जाएगा। जिसमें राज्य में रह रहे एक भी हिदू, बौद्ध, इसाई व देश की आजादी के बाद भारत में भारतीय बन कर रहने वाले मुस्लिम बाहर नहीं होंगे। बांग्लादेश से अवैध रूप से पश्चिम बंगाल में घुसपैठ करके आए बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर होना होगा। भाजयुमो नेता ने कहा कि केंद्र सरकार जम्मू व कश्मीर से आर्टिकल 370 व 35 ए हटाकर देशहित में कार्य किया है। इस बारे में पूरे राज्य में लोगों को जानकारी देने के लिए जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा। जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भी एक देश, एक विधान व एक निशान की बात कही थी। उनके सपनों को मोदी सरकार ने साकार ने साकार किया है।