सिलीगुड़ी में उत्तर बंग उत्सव 22 से, ममता बनर्जी करेंगी उद्घाटन
उत्तरबंग उत्सव का शुभारंभ 22 जनवरी को सिलीगुड़ी में प्रारंभ होगा। इसका शुभारंभ करने सीएम ममता बनर्जी करेंगी। यह जानकारी उत्तर बंगाल उन्नयन मंत्री रवींद्रनाथ घोष ने दी।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Tue, 01 Jan 2019 11:25 AM (IST)Updated: Tue, 01 Jan 2019 11:25 AM (IST)
सिलीगुड़ी [जागरण संवाददाता]। उत्तरबंग उत्सव का शुभारंभ 22 जनवरी से सिलीगुड़ी में प्रारंभ होगा। इसका शुभारंभ करने स्वयं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उपस्थित रहेंगी। इसकी जानकारी उत्तर बंगाल उन्नयन मंत्री रवींद्रनाथ घोष ने पत्रकारों को दी।
उन्होंने बताया कि कचंनजंघा स्टेडियम से इसका शुभारंभ होगा। इस वर्ष आठ जिलों से आठ नागरिकों को बंगरत्न सम्मान से पुरस्कृत किया जाएगा। इसके साथ ही आठ जिलों के 10 प्रतिभावान व आर्थिक रूप से कमजोर युवक-युवतियों को भी सम्मानित किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि इस वर्ष उत्तर बंगाल उत्सव का आयोजन संबंधित जिले अपने अपने ढंग से करेंगे।
पिछले वर्ष आठ जिलों में नौ स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस वर्ष आठ जिलों में 17 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आदिवासी बाहुल्य जिलो में इस वर्ष सबसे ज्यादा कार्यक्रम होगा। आदिवासी समुदाय की संस्कृति एवं उनके जीवन को आम जनता के समक्ष उजागर करने पर इस उत्सव में सबसे ज्यादा फोकस होगा। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष का बजट कम है। उत्सव के माध्यम से हिल्स और तराई डुवार्स के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करना सरकार का लक्ष्य है। उत्तर बंग उत्सव को लेकर सोमवार को उत्तर कन्या में हुई बैठक में आठों जिलों से प्रतिनिध्यिों ने भाग लिया। बैठक में मंत्री के अलावा बरूण राय, टीडी शेरपा, विधायक खगेश्वर राय, गुलाम रब्बानी आदि मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि उत्तर बंगाल के सभी प्रखंडों के विकास के लिए दो-दो करोड़ रुपये मुहैया कराए जाएंगे। जनवरी के पहले सप्ताह में एक करोड़ रूपये आवंटित हो जाएंगे। उत्तर कन्या में आठ जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद उत्तर बंगाल उन्नयन मंत्री रवींद्रनाथ घोष ने बताया कि वर्ष 2018-19 के लिए प्रखंड विकास के लिए दो करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसके माध्यम से कलवर्ट, छोटे पुलों का निर्माण, हाईस्कूल, प्राइमरी स्कूल की समस्या का समाधान किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में साप्ताहिक हाट का कायाकल्प किया जाएगा। हाट में आने वाले लोगों को सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध हो, इसके लिए जिलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें