Move to Jagran APP

राजनीति में राजद का भविष्य उज्ज्वल नहीं : रामकृपाल यादव

सिलीगुड़ी : राजनीति में राजद का भविष्य उज्ज्वल नहीं है। इस बात को बिहार सहित पूरे देश की जनता जान गई है। आरोप लगाने वालों को प्रमाण भी देना होगा। यह कहना है केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव का।

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Mar 2018 11:25 PM (IST)Updated: Thu, 08 Mar 2018 11:25 PM (IST)
राजनीति में राजद का भविष्य उज्ज्वल नहीं : रामकृपाल यादव
राजनीति में राजद का भविष्य उज्ज्वल नहीं : रामकृपाल यादव

कहा, बिहार में विकास के बल पर उपचुनाव में होगी जीत

loksabha election banner

- जोड़ तोड़ से नहीं हराया जा सकता भाजपा को

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : राजनीति में राजद का भविष्य उज्ज्वल नहीं है। इस बात को बिहार सहित पूरे देश की जनता जान गई है। आरोप लगाने वालों को प्रमाण भी देना होगा। यह कहना है केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव का। गुरुवार की शाम वे बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचकर बिहार के अररिया में हो रहे उपचुनाव के प्रचार के लिए रवाना हुए। रवाना होने के पूर्व पत्रकारों को बताया कि आज भाजपा के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए दिल मिले ना मिले, हाथ मिलाते चलो की नीति पर कई पार्टियां आगे आ रही हैं। भाजपा को 2019 में हरा पाना संभव नहीं है। जनता के मन में भाजपा के विकास कार्य बस गए हैं। इसका ज्वलंत उदाहरण पड़ोसी राज्य त्रिपुरा का चुनाव परिणाम है। बिहार में चुनावी गणित को भले ही कोई पार्टी कोई रंग दें, परंतु सच्चाई यह है कि जद यू के एनडीए में आने से राज्य सत्ता की ताकत हर क्षेत्र में आगे बढ़ी है। उन्होंने कहा कि भाजपा का एक ही मंत्र है सबका साथ सबका विकास। इसमें सभी जाति वर्ग और धर्म संप्रदाय के लोग आते हैं। केंद्रीय मंत्री के आगमन पर भाजपा सिलीगुड़ी की ओर से प्रसन्नजीत पाल, वापी पाल और पियूष अग्रवाल समेत बिहार के आए अन्य प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.