नगर निगम ने एनपीआर का किया विरोध
जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी सीएए और एनआरसी को लेकर जारी विवाद के बीच अब एनपीआर को लेक
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : सीएए और एनआरसी को लेकर जारी विवाद के बीच अब एनपीआर को लेकर भी विवाद शुरू हो गया है। राज्य सरकार के बाद अब वाम मोरचा संचालित सिलीगुड़ी निगम भी इस विवाद में कूद गया है। सिलीगुड़ी नगर निगम बोर्ड ने एनपीआर के तहत 2021 में जनगणना कार्य नहीं कराने का निर्णय लिया है। पहले की तरह सामान्य रूप से ही जनगणना की जाएगी।
सिलीगुड़ी के मेयर अशोक भट्टाचार्य ने सोमवार को सिलीगुड़ी नगर निगम में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सिलीगुड़ी नगर निगम के कर्मचारी एनपीआर प्रक्रिया में शामिल नहीं होंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि ही 2021 में होने वाली जनगणना में निगम के कर्मचारी शामिल होंगे। लेकिन तरीका एनपीआर का नहीं होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देश भर में एनआरसी लागू करने की जो बात कही जा रही है, इसी का पहला चरण एनपीआर है। इसलिए यहां पर एनपीआर से संबंधित किसी भी गतिविधि में नगर निगम के कर्मचारी शामिल नहीं होंगे।