Move to Jagran APP

बकाया नहीं मिला तो माकपा देगा नवान्न के सामने धरना

- जानबूझ कर अस्थिर करने की हो रही कोशिश, उसे किया जाएगा नाकाम जागरण संवाददाता, सिल

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 02:29 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 02:29 PM (IST)
बकाया नहीं मिला तो माकपा देगा नवान्न के सामने धरना
बकाया नहीं मिला तो माकपा देगा नवान्न के सामने धरना

- जानबूझ कर अस्थिर करने की हो रही कोशिश, उसे किया जाएगा नाकाम

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : नगर निगम और महकमा परिषद को उसके हिस्सा का पैसा सरकार नहीं दे रही है। यह आर्थिक नाकाबंदी है। इसके सहारे वाममोर्चा द्वारा संचालित दोनों संस्थानों को सरकार कब्जा की कोशिश कर रही है। इसको लेकर नवान्न के सामने आंदोलन किया जाएगा। यह कहना है मेयर सह विधायक अशोक नारायण भट्टाचार्य का। उन्होंने कहा कि वे इस राज्य के 20 वर्षो तक शहरी विकास मंत्री रहे है। उन्हें पता है कि नगर निगम और महकमा परिषद को क्या संवैधानिक अधिकार प्राप्त है। उन्हें राज्य से किस प्रकार की सहायता मिल सकती है। उन्होंने कहा कि लगातार विजयी पार्षदों और सदस्यों को खरीदने की कोशिश हो रही है। यह ठीक नहीं है। इसके खिलाफ न्यायालय तक जाया जाएगा। उन्होंने नगर निगम को जानबूझकर परेशान करने और लोगों में भ्रम फैलाने का आरोप टीएमसी पर लगाया। उन्होंने इसके लिए राज्य के एक मंत्री का नाम लिए बिना सीधा आरोप लगाया। सरकार को शहर में विकास कैसे हो इसकी चिंता नहीं है चिंता है तो नगर निगम से वामो का बोर्ड कैसे खत्म हो। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि मंत्री कहते है अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा? हिम्मत है तो मंत्री पूजा के पूर्व नगर निगम पर कब्जा करके दिखाए। अगर उन्हें लगता है कि बोर्ड टीएमसी का बन सकता है तो अविश्वास प्रस्ताव लाए। उन्होंने कहा कि आज बच्चा बच्चा जानता है कि नगर निगम और महकमा परिषद को कौन काम नहीं करने दे रहा है। आर्थिक तंगी में भी काम करने की कोशिश हो रही है तो उसे रोका जा रहा है। सरकार से नगर निगम या महकमा परिषद भीख नहीं अपना अधिकार मांग रहा है। सरकार चाहे जो भी करें हमारे पार्षद व सदस्य उसके बहकावे में नहीं आने वाले। जनता के बीच सरकार की मंशा को नंगा किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.