शहर में गूंज रहा देवा हो देवा गणपति देवा....
-युवाओं ने लगाया जयघोष कौन बनेगा करोड़पति जो बोलेगा गणपति जागरण संवाददाता, सिलीगुड़
-युवाओं ने लगाया जयघोष कौन बनेगा करोड़पति जो बोलेगा गणपति
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : शहर के विभिन्न मोहल्ले में हर ओर से उठ रही थी गणपति की जय जयकार। गुरुवार को गणेश चतुर्थी की सुबह से ही घर- घर विराजित होने शुरू हो गये है। शहर में हर ओर गणेश उत्सव की धूम दिखी। यहां गणेश पूजा पंडाल में युवाओं द्वारा नारा लगाया जा रहा था कौन बनेगा करोड़पति जो बोलेगा गणपति, एक दो तीन चार गणपति जी की जयजयकार, एक थाली दो ग्लास गणपति है फर्स्टक्लास, पांच छह सात आठ गणपति है हमारे पास, नौ दस ग्यारह बारह गणपति है सबसे प्यारा, तेरह चौदह पंद्रह सोलह गणपति है सबसे भोला, संत्रह अठारह उन्नीस बीस गणपति है हमारे बीच आदि का नारा लगाते हुए झूम रहे थे। गौरी नंदन को विराजित करने के लिए लोगों ने पंडाल को पहले ही तैयार किया था। कई जगह बुधवार को तो ज्यादातर स्थानों पर गुरूवार की सुबह से भगवान गणेश को ढोल नगाड़ों के साथ विराजमान कराया जा रहा है। उत्साह का चरम घरों में भी दिखा। सुबह छह बजे से साढ़े आठ बजे तक के पहले मुहूर्त में गणपति को विराजित करने के लिए लोगों ने एक दिन पहले ही गणेश प्रतिमा बाजार से खरीद ली थी। दस दिवसीय उत्सव के लिए शहर पूरी तरह सा उत्साह से परिपूर्ण दिखाई दे रहा है।