शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर फेसबुक फ्रेंड ने की किशोर की हत्या
सोशल मीडिया अच्छा है तो कभी-कभी इसके दुष्प्रभाव भी देखने को मिलते हैं। खासकर किशोर इसके दुष्प्रभाव को समझ नहीं पाते। जब तक समझते हैं, तब तक काफी देर हो चुकी होती है।
कूचबिहार [संवादसूत्र]। माध्यमिक की परीक्षा देने की तैयारी कर रहे कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी शांतनु भट्टाचार्या की हत्या उसके फेसबुक फ्रेंड ने ही की। इसका खुलासा उससे पूछताछ में हुआ है। आरोपित का नाम शुभंकर घोष है। हत्या का कारण समलैंगिक संबंध बनाने से मना करना है। पुलिस का दावा है कि उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक गुप्ता ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए शांतनु ने शुभंकर को फ्रेडशिप के लिए आमंत्रित किया था। शुभंकर घुघुमारी इलाके में पत्नी और बेटे के साथ रहता है। दोनों के साथ फोन बार बात होती थी। लेकिन कभी शारीरिक संबंध नहीं हुआ। दोनों एक दूसरे से दो बार मिल भी चुके थे। शांतुन बार-बार शुभंकर को शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था। इसे शुभंकर ने मना कर दिया। आरोपित का कहना है कि शांतनु ने खुद गुस्से में आकर अपने माफलर से गला दबा लिया। अचेत होने के बाद उसे नदी के किनारे फेक दिया और दुकान से एक चाकू खरीदकर उसकी सांस की नली को काट दिया। इसके बाद छह बार छाती पर चाकू से हमला किया।