मुर्गी वितरण
मिरिक : प्रखंड संपदा विकास विभाग द्वारा 6 ग्राम पंचायतों के बीपीएल परिवारों को मुर्गी पालन के
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Mar 2018 11:49 PM (IST)Updated: Mon, 19 Mar 2018 11:49 PM (IST)
मिरिक : प्रखंड संपदा विकास विभाग द्वारा 6 ग्राम पंचायतों के बीपीएल परिवारों को मुर्गी पालन के उद्देश्य से चूजों का वितरण किया गया। खंड प्राणी संपदा अधिकारी डा. सीके राई के नेतृत्व में प्रत्येक ग्राम पंचायत के 115 परिवारों में वितरण किया गया।
खंड कार्यालय के अनुसार पंचायत क्षेत्र के लोगों को आत्मनिर्भर बनाना ही मुख्य उद्देश्य है। कार्यालय द्वारा भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम जारी रखने की बात कही गई। कार्यक्रम के दौरान कुल 1150 परिवारों को 6 हजार 9 सौ चूजों का वितरण किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें