Move to Jagran APP

देशभक्ति के नाम पर राजनीति कर रही हैं ममता : लॉकेट चटर्जी

भाजपा की नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा है कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने देश का अपमान किया है। देश के नागरिकों का अपमान किया हैं।

By Rajesh PatelEdited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 10:49 AM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 10:49 AM (IST)
देशभक्ति के नाम पर राजनीति कर रही हैं ममता : लॉकेट चटर्जी
देशभक्ति के नाम पर राजनीति कर रही हैं ममता : लॉकेट चटर्जी
दिनहाटा [संवादसूत्र]। भाजपा की नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा है कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने देश का अपमान किया है। देश के नागरिकों का अपमान किया हैं। देशविरोधी बयान देकर ममता बनर्जी वोट पाने की कोशिश कर रही हैं।
  चटर्जी दिनहाटा अदालत में कई मामलों में जमानत लेने आई थी। लॉकेट चटर्जी ने आगे कहा कि कश्मीर में आतंकी हमले में जवानों की शहादत पर  दुनिया भर में शोक जताया जा रहा है। पूरा देश शोकाकुल है। लेकिन राज्य की मुख्यमंत्री देशभक्ति के नाम पर राजनीति कर रही हैं। देशविरोधी बयान दे रही हैं। लोग समझ चुके हैं कि मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल का भला नहीं चाहती हैं और न ही देश का भला चाहती हैं।
  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को उपचार की सख्त जरूरत है। लॉकेट चटर्जी के कटाक्ष के जवाब में तृणमूल कांग्रेस नेता उदयन गुहा ने कहा कि लॉकेट चटर्जी राजनीति की अ, आ, क, ख नहीं जानती हैं। मुख्यमंत्री को लॉकेट चटर्जी से राजनीति सीखने की जरूरत नहीं है।
   अदालत में लॉकेट के साथ भाजपा के कूचबिहार जिला की अध्यक्ष मालती राभा, पूर्व जिलाध्यक्ष निखिल रंजन दे, जिला महासचिव सुदेव कर्मकार आदि भाजपा नेता उपस्थित थे। दिनहाटा अदालत में जमानत लेने आई लॉकेट चटर्जी ने कहा कि कानून का वह सम्मान करती हैं। इसलिए वह यहां आई हैं। लेकिन राज्य सरकार के इशारे पर पुलिस भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं को झूठे मामले में फंसा रही है। एक सवाल के जवाब में लॉकेट चटर्जी ने कहा कि देशभक्ति के साथ धर्म का कोई संबंध नहीं है। सभी धर्म के लोग देश का सम्मान करते हैं। ममता बनर्जी समझ चुकी हैं कि भाजपा व देशवासी देशभक्ति चाहते हैं। इसलिए वे डर रही हैं।
  अधिवक्ता मुनमुनि सरकार ने कहा कि वर्ष 2017 में दिनहाटा अदालत में लॉकेट चटर्जी के खिलाफ आठ मामले दायर किए गए थे। भाजपा की कूचबिहार जिलाध्यक्ष मालती राभा ने कहा कि राज्य की सत्तारुढ़ पार्टी की ओर से लॉकेट चटर्जी समेत भाजपा के कई नेताओं के खिलाफ झूठे मामले दायर किए गए थे। उन मामलों में जमानत लेने मंगलवार को लॉकेट चटर्जी दिनहाटा आईं थी।   

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.