लॉकडाउन : रंगली बाजार में पसरा सन्नाटा
-ग्रेस कैंप में 23 श्रमिकों अभियंताओं तथा जवानों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर लॉकडा
-ग्रेस कैंप में 23 श्रमिकों, अभियंताओं तथा जवानों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर लॉकडाउन का लिया गया निर्णय
जागरण संवाददाता, गंगटोक : रंगली बाजार स्थित ग्रेस कैंप में 23 श्रमिकों, अभियंताओं तथा जवानों को कोविड-19 संक्रमण होने की पुष्टि के बाद रविवार से एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। यह अधिसूचना जिलाधिकारी राज यादव में जारी की है। उक्त लॉकडाउन रंगली महकमा अंतर्गत के अधिकार क्षेत्रों पर लागू होगा। जिसकी वजह से पूर्वी सिक्किम के रिनाक, छुजाचेन, फदामचेन, रोलेप, खामदोंग सीमा, रेसी आदि में पर लॉकडाउन का प्रभाव है। जिसमें वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप होगा। दुकानों बंद रहेगी। जिसमें निषेधाज्ञा 144 धारा भी लागू है। हालाकि आपतकालीन सेवाओं के लिए वाहनों की आवाजाही में ढील दी गई है। हालाकि यह भारत-चीन सीमावर्ती जाने वाला मुख्य मार्ग है। जहां से ढोकलाम, जलेपला आदि दर्रे शामिल है।
महकमा अधिकारी पीआर दुलाल के अनुसार लॉकडाउन के प्रथम दिन पूरी तरह से रंगली बाजार पूरी तरह बंद रहा। जहा पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। हालाकि रिनाक बाजार में सोमवार से पूर्ण बंदी लागू होगी। उन्होंने ग्रेफ कैंप में अपने अपने घर से वापस काम पर लौटने वालों में एक सप्ताह पूर्व 22 व्यक्तियों को पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। ठीक एक सप्ताह बाद इसी कैंप में शनिवार को 23 व्यक्तियों को पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इस वजह से लॉकडाउन लागू की गई है। उन्होंने रविवार उक्त कुल 45 संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आने वाले 50 लोगों के नमुने की जाच होगी। जिसका परिणाम सोमवार को प्राप्त होगा। यदि इन व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली तो उनके परिवारों के सदस्यों की भी जाच होगी।