Move to Jagran APP

भाजपा के सहयोगी दल के नेताओं ने कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री से की मुलाकात

11 जातियों के अनुसूचित जनजाति के मामले का जल्द समाधान का दिया भरोसा। रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया से प्रक्रिया जल्द पूरा करने का आग्रह। पहाड़ के अन्य समस्याओं के समाधान के प्रति भी केंद्र सरकार कृतसंकल्प। पहाड़ तराई व डुआर्स में राजनीतिक व सामाजिक समस्या नहीं होगी।

By Vijay KumarEdited By: Published: Thu, 17 Dec 2020 10:13 PM (IST)Updated: Thu, 17 Dec 2020 10:13 PM (IST)
भाजपा के सहयोगी दल के नेताओं ने कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री से की मुलाकात
बैठक काफी सकारात्मक और संतोषजनक रही। मंत्री की बातों से प्रतिनिधि मंडल काफी हद तक संतुष्ट हुआ है।

 जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : गुरुवार को पश्चिम भाजपा के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में दाॢजलिंग से आए भाजपा के सहयोगी दलों के प्रतिनिधियों के साथ दिल्ली में केद्रीय गृह राज्य मंत्री किशन रेड्डी से बैठक की। बैठक काफी सकारात्मक और संतोषजनक रही। इसकी जानकारी देते हुए दाॢजलिंग के सांसद राजू बिष्ट ने बताया कि दाॢजलिंग, तराई तथा डुआर्स से आए प्रतिनिधियों ने गोरखा लोगों के लिए भाजपा के संकल्प पत्र की याद दिलाते हुए 11 अनुसूचित जनजातियों का मुद्दा उठाया। सरकार इस पर क्या कार्रवाई कर रही है, इसके बारे में जानकारी प्राप्त की। 

loksabha election banner

रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया से प्रक्रिया जल्द पूरा करने का आग्रह 

लगभग ढाई घंटे तक चली बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री रेड्डी ने ने प्रतिनिधिमंडल के नेताओं को आश्वासन दिया कि गोरखा समुदाय के 11 जातियों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने की प्रक्रिया चल रही है। गृह मंत्रालय लगातार संबंधित विभाग के संपर्क में है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय ने इस संबंध में रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया से भी इस प्रक्रिया का जल्द से जल्द पूरा करने का आग्रह किया है। 

रेड्डी ने आश्वस्त किया-भाजपा संकल्प साकार करने के लिए प्रतिबद्ध 

भाजपा नेता राजू बिष्ट ने कहा कि गृहमंत्री ने दार्जिलिंग पहाड़ समस्या के स्थाई समाधान के प्रति भी प्रतिबद्धता जताई है। प्रतिनिधिमंडल में मन घीसिंग, पूर्व लोकसभा सदस्य, सीपीआर एम के प्रताप खाती, दावा पाखरीन, विकास राई, महेंद्र छेत्री, किशोर प्रधान, दाॢजलिंग के भाजपा विधायक नीरज जिम्बा उपस्थित थे। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किशन रेड्डी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि भाजपा अपने संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

पहाड़, तराई व डुआर्स में राजनीतिक व सामाजिक समस्या नहीं होगी

इस दिशा में तेजी से कार्य चल रहा है. गोरखा ओं का सपना जरूर साकार होगा। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि पहाड़, तराई और डुआर्स की राजनीतिक तथा सामाजिक समस्या का तुरंत निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थाई रूप से पहाड़ की समस्या का समाधान किया जाएगा तथा पहाड़ में शांति, सुरक्षा और विकास के लिए भाजपा सरकार काम करेगी। मंत्री की बातों से प्रतिनिधि मंडल काफी हद तक संतुष्ट हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.