महिलाओं के लिए बाइक रैली आठ को
जागरण संवाददाता सिलीगुड़ीतेरापंथ महिला मंडल द्वारा महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को महिलाओं
By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Feb 2020 08:46 PM (IST)Updated: Thu, 27 Feb 2020 08:46 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी:तेरापंथ महिला मंडल द्वारा महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को महिलाओं के लिए बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। महिलाओं के मन मस्तिष्क में स्वयं के लिए आत्म सम्मान जागृत करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के अभिप्राय से इस रैली का आयोजन किया जाएगा।
इस रैली में सभी सामाजिक संस्थाएं और विशेष कर महिला संस्थाएं एवं युवतियां बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगी। इस बारे में आयोजकों ने बताया कि रैली का उद्देश्य समाज द्वारा महिलाओं के प्रति सम्मान एवं आदर की भावना का विकास करना है। ऐसे नए समाज का निर्माण हो सके, जहा महिलाएं समाज की प्रगति में पूरा सहयोग दे सकें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें