Move to Jagran APP

अपहरण कांड का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी ढ़ाई महीने बाद अपहरण कांड में शामिल दूसरे आरोपी को भक्ति नगर था

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 09:39 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 05:18 AM (IST)
अपहरण कांड का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : ढ़ाई महीने बाद अपहरण कांड में शामिल दूसरे आरोपी को भक्ति नगर थाना अंतर्गत आसिघर चौकी की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुप्त जानकारी के आधार पर आसिघर चौकी की पुलिस ने बीते गुरुवार की रात आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम पंकज मंडल बताया गया है। आरोपी को शुक्रवार जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। जानकारी के मुताबिक बीते चार जुलाई को आसीघर इलाका निवासी पेशे से फोटोग्राफर छोटन सिंह को उसके घर से तीन बदमाश आग्नेयास्त्र के दम पर अपहरण कर ले गए। आसीघर पुलिस की कार्रवाई से अपहरण के ठीक आठ घंटे बाद छोटन सिंह अपने घर लौट आया। लेकिन उसके शरीर पर मारपीट और ब्लेड से किए गए जख्म के निशान पाए गए। छोटन सिंह और उसके परिवार ने इलाकाई भू-माफिया संजीव सरकार उर्फ चारु और उसके गिरोह पर अपहरण और जान से मारने की कोशिश करने का मामला दर्ज कराया। दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपहरण कांड में शामिल समीर दास को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। बीते गुरुवार कांड में शामिल दूसरा पंकज मंडल भी गिरफ्तार हुआ। अब सिर्फ कांड का मास्टर माइंड संजीव सरकार उर्फ चारु की तलाश पुलिस को है। चौकी ने जल्द ही उसे भी गिरफ्तार करने की बात कही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.