250 जरूरतमंदों को खिलाई गई खिचड़ी
जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी सिटीजंस क्राउन के द्वारा वन डिस्ट्रिक्ट वन एक्टि
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी सिटीजंस क्राउन के द्वारा वन डिस्ट्रिक्ट वन एक्टिविटी के तहत आम्रपति लायंस सिटीजंस पब्लिक स्कूल में राहत और आहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आहार कार्यक्रम के तहत लगभग 250 जरूरतमंदों को खिचड़ी खिलाई गई। इसके साथ ही सुखा राशन, सरसों तेल, मसाले, दुध, बिस्किट आदि का वितरण किया गया। मकर संक्राति के शुभ अवसर पर सभी सदस्यों के सहयोग से जरूरतमंदों के मध्य गर्म कपड़े वितरित किए गए।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष मनीषा अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजिका सुनीता बाजोरिया सहित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का सहयोग रहा। यह जानकारी क्लब मार्केटिंग चैयरपर्सन और डाइरेक्टर मनीषा सुराणा ने बताया कि उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सदस्याओं ने अपना विशेष सहयोग दिया। सभी के सहयोग से ये कार्यक्रम सफल हो पाया।
इस दौरान कंबल, शॉल, स्वेटर तो बांटे ही गए साथ में साड़ी, गमछा, साबुन, बर्तन आदि का भी वितरण भी किया गया। लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322 एफ लायंस क्लब इंटरनेशनल के संस्थापक मेलविन जोन का 142 वां जन्मदिन आहार योजना ( फूड फोर ऑल) के तहत ये सप्ताह मनाया जा रहा है। लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी सिटीजंस क्राउन का महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाला स्थायी प्रकल्प सुई-धागा भी नियमित रूप से चल रहा है।
उल्लेखनीय है कि लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी सिटीजन क्राउन हमेशा जरूरतमंदों की सहायता के लिए तैयार रहता है। जिसके तहत सेवा कार्य चलते रहते हैं। वहीं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सुई-धागा प्रोजेक्ट के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।