करवा चौथ आज, हाथों में रचाई मेहंदी
शनिवार को करवा चौथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर शुक्रवार को महिलओं ने हाथों में मेहंदी रचाई और एक दूसरे को पर्व को बधाई दी। इस मौके पर बाजार में जमकर खरीदारी भी की गई।
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : शनिवार को करवा चौथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर शुक्रवार को महिलाओं ने हाथों में जमकर मेहंदी रचाई। मॉल इत्यादि में भी मेंहदी रचाने वाली महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। सुबह से ही घरों में चहल-पहल नजर आई। मिठाई की दुकानों पर चीनी से बने करवे की खूब खरीदारी की गई। वहीं मिट्टी के करवे, दीपक सहित अन्य सामग्रियों की खूब मांग रही। वहीं सरघी का सामान खरीदने वालों की भीड़ नजर आई। ब्यूटी पार्लर में महिलाएं सजने-संवरने की तैयारी में व्यस्त दिखीं। मसाज, हेयर कल¨रग, हेयर कटिंग सहित खूबसूरत दिखने की चाह में ब्यूटी पार्लर का सहारा लिया गया। महिलाओं का कहना था कि वे शनिवार को पति की दीर्घायु की कामना के लिए व्रत रखेंगी। शनिवार की सुबह महिलाएं करवा चौथ की कहानी सुन भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर चाय-पानी ग्रहण करेंगी। शाम को चांद को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगी। इस दिन थाली बदल की रस्म भी निभाई जाएगी। महिलाएं सामूहिक रूप से व्रत रखकर कथा सुनेगी। जहां पर थाली बदलते हुए सुहाग की लंबी आयु की कामना करेंगी। पर्व को लेकर महिलाएं बेहद उत्साहित नजर आ रही हैं।