कोरोना की मार से स्टेडियम बना बाजार
-विशेष व्यवस्था की शहर के लोगों ने की सराहना -प्लास्टिक कैरीबैग के उपयोग पर पूरी तर
-विशेष व्यवस्था की शहर के लोगों ने की सराहना
-प्लास्टिक कैरीबैग के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध
-भीड़ ना लगने और शारीरिक दूरी बनाए रखने पर खास जोर
-मुख्य गेट के साथ ग्राउंड में भी पुलिस की तैनाती जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी: पूरे विश्व के साथ भारत में भी कोरोना का मार जारी है। कोरोना से मुकाबले के लिए तरह-तरह के उपाय किए जा रहे हैं। ऐसे विशेषज्ञों के अनुसार शारीरिक दूरी और भीड़ से बचना ही इस बीमारी से मुकाबले का प्रमुख हथियार है। इसी को ध्यान मे रखते हुए सिलीगुड़ी नगर निगम के 12 नंबर के वार्ड पार्षद ने विधान मार्केट के सब्जी बाज़ार को अस्थाई तौर पर कंचनजंघा स्टेडियम के मेला ग्राउंड में बसा दिया है। इस अस्थाई बाज़ार मे शारीरिक दूरी और भीड़ को सख्ती के साथ नियंत्रित किया जा रहा है। साथ ही कोरोना से बचने के अन्य मनकों का भी ख्याल पुलिस रख रही है। कोरोना से मुकाबले के लिए शहर के लोगों ने इस पहल की सराहना की है।
जानकारी के मुताबिक इस अस्थाई सब्जी बाज़ार मे प्रवेश और निकासी के लिए एक ही द्वार है। जहा पुलिस का पहरा है। बाज़ार मे आने वालों को द्वार पर ही सैनिटाइज किया जा रहा है। मास्क के बिना लोगों का बाज़ार मे प्रवेश निषेध है। एक ही परिवार के एक से अधिक सदस्य को बाज़ार मे प्रवेश की मनाही है। सब्जी खरीदने के लिए लोगों को घर से झोला लाना अनिवार्य है। बाज़ार मे प्लास्टिक कैरीबैग पर निषेध सख्ती से लागू है। प्रवेश गेट के अलावा बाज़ार मे भी पुलिस कर्मचारी शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए मुस्तैद है। पार्षद नाटू पाल ने बताया की विधान मार्केट मे कच्चे माल बेचने वाले खुदरा व्यापारियों की संख्या काफी है। वहां कोरोना से बचने के मानको का पालन कराना थोड़ा मुश्किल है। इसलिए सब्जी, मछली, मास आदि व्यापारियों को मेला ग्राउंड मे अस्थाई तौर पर स्थान दिया गया है। इस बाज़ार मे प्लास्टिक कैरीबैग के उपयोग पर सख्ती है।