Move to Jagran APP

याद किए गए ईश्वरचंद्र विद्यासागर

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी भारत देश के अप्रतिम समाज सुधारक ईश्वरचंद्र विद्यासागर की 202वीं जय

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Sep 2021 11:35 PM (IST)Updated: Sun, 26 Sep 2021 11:35 PM (IST)
याद किए गए ईश्वरचंद्र विद्यासागर
याद किए गए ईश्वरचंद्र विद्यासागर

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : भारत देश के अप्रतिम समाज सुधारक ईश्वरचंद्र विद्यासागर की 202वीं जयंती के उपलक्ष्य में सिलीगुड़ी नगर निगम की ओर से रविवार को चिल्ड्रेन पार्क में समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सिलीगुड़ी नगर निगम की प्रशासकीय समिति के चेयरमैन गौतम देव व अन्य ने, वहां स्थित ईश्वाचंद्र विद्यासागर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ईश्वरचंद्र विद्यासागर के जीवन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि, आज धर्म-जाति, संस्कृति आदि के नाम पर विभक्त होते जा रहे हमारे समाज को ईश्वरचंद्र विद्यासागर जैसे समाज सुधारक के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए। ईश्वरचंद्र विद्यासागर ने 'वर्ण परिचय' प्रस्तुत कर सबको शिक्षा का संदेश दिया। आज से डेढ़ सौ साल से अधिक पहले विधवा विवाह का आरंभ कर नजीर कायम की। नारी को समानता का अधिकार दिया। उन्होंने अज्ञानता को दूर कर ज्ञान अर्जित कर समाज को आधुनिक बनाने, किसी भी प्रकार का भेदभाव मिटाने, समरसता व सद्भाव का पैगाम दिया। हम उनके आदर्शो पर चल कर सद्भावनापूर्ण आधुनिक समाज के निर्माण में अपनी-अपनी भूमिकाएं निभाएं तभी उनकी जयंती मनाई जानी सच्चे मायनों में सार्थक हो पाएगी। दूसरी ओर इसी दिन नगर निगम के पूर्व मेयर अशोक भट्टाचार्य ने भी अपनी पार्टी माकपा के नेताओं संग अलग से वहां श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा सूर्य नगर फ्रेंड्स यूनियन के महासचिव मदन भट्टाचार्य के संयोजन में भी ईश्वरचंद्र विद्यासागर की जयंती मनाई गई। इसके अलावा भी शहर व आसपास में विभन्न संगठनों की ओर से विभिन्न रूप में ईश्वरचंद्र विद्यासागर की जयंती मनाई गई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.