मंजूरी के बाद भी वेतन नहीं बढ़ने से भड़के निगम कर्मचारी
-इंटक कर्मचारी संगठन ने किया विरोध प्रदर्शन -मांगों को तत्काल पूरा करने के लिए कमिश्नर क
-इंटक कर्मचारी संगठन ने किया विरोध प्रदर्शन
-मांगों को तत्काल पूरा करने के लिए कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम में इंटक संचालित कर्मचारी यूनियन की ओर से बुधवार को नगर निगम में कर्मचारियों ने 7 सूत्री मागों के समर्थन में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद सोमेन दास राय और सुजीत दत्त ने नगर निगम आयुक्त को माग पत्र सौंप तत्काल कदम उठाने की माग की। इन नेताओं ने बताया कि मार्च माह में नगर निगम कर्मचारियों का 10 प्रतिशत वेतन वृद्धि किया गया था,लेकिन अब तक उसका अनुपालन नहीं किया गया। नगर निगम के अंतिम बैठक में यह निर्णय लिया गया कि लॉकडाउन के कारण आíथक स्थिति खराब है। इसलिए कर्मचारियों का वेतन वृद्धि तत्काल नहीं होगा। यूनियन इस बात का समर्थन करती है। लेकिन जब कर्मचारियों को वेतन देने के लिए आíथक संकट का हवाला दिया जाता है,तो कैसे नए कर्मचारियों की भर्ती ली गई। जो मजदूर 210 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से काम कर रहे थे वही 2020 में लिए गए मजदूरों को 240 रुपये दिए जा रहे हैं। इतना ही नहीं नई बहाली के कर्मचारियों को 10 हजार रुपया महीना भुगतान किया जा रहा है। यूनियन नेताओं का आरोप है कि राज्य सरकार ने मई माह में 21 के बाद 70 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम करने को कहा था, लेकिन नगर निगम कमिश्नर की ओर से कहा गया कि 29 मई से 100 प्रतिशत कर्मचारी काम करेंगे। कर्मचारियों को समझ में यह नहीं आ रहा की हुई किस का ऑर्डर माने। इंटक की ओर से कहा गया कि अगर उनकी मागों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में इसको लेकर व्यापक आदोलन करेंगे।